देश

UP News: सपा नेता आजम खां के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, रडार पर है अल जौहर ट्रस्ट

UP News: सपा नेता आजम खां (Azam Khan) के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड चल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, आजम खां ने जो हलफनामा कोर्ट में दिया था उसमें कई कमियां पाई गई थीं. इसी के बाद IT विभाग ने बड़ा निर्णय लेते हुए लखनऊ, रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर सहित कई ठिकानों पर रेड मारी है. छापेमारी लगातार जारी है. जानकारी सामने आ रही है कि इनकम टैक्स के निशाने पर आजम खां का अल जौहर ट्रस्ट भी है.

बता दें कि सपा नेता ने पूरे परिवार का एक हलफनामा दिया था, जिसमें जो बैंक डिटेल उनके द्वारा दी गई थी उसमें तमाम गड़बड़ियां पाई गई थीं. इसी के साथ उन्होंने तमाम संपत्तियों का जिक्र भी हलफनामें में नहीं किया था. बताया जा रहा है कि, अल जौहर ट्रस्ट की डिटेल को लेकर भी कुछ सवाल खड़े हुए थे जिसको लेकर आईटी डिपार्टमेंट को जवाब नहीं मिले थे. इसी के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उनके ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. वहीं आजमखान के ठिकानों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है. हालांकि छापेमारी को लेकर अभी तक आयकर विभाग की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी इस बारे में नहीं शेयर की गई है, लेकिन मीडिया सूत्रों के मुताबिक सपा नेता आजम खां के कई ठिकानों पर अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं. आजम खां की रामपुर में मौलाना अली जौहर यूनिवर्सिटी भी जांच एजेंसियों की जद में है और इस विश्वविद्यालय को मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट संचालित करती है. इस मामले में आरोप है कि, इस विश्वविद्यालय को बनाने में आजम खां ने कई जमीनों का गलत तरीके से अधिग्रहण किया था.

ये भी पढ़ें- Heavy Rain In UP: उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने बरपाया कहर, 48 घंटे में 28 लोगों की हुई मौत, 6 जिलों में रेड अलर्ट

हेट स्पीच मामले में मिली है 2 साल की सजा

मालूम हो कि आजम खां पर हेट स्पीच मामले में रामपुर की एक अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी. साथ ही कोर्ट ने 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था. वह फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहे हैं. 2019 में एक जनसभा के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप उनके ऊपर लगा है. इसको लेकर रामपुर के शहजादनगर के थाने में केस दर्ज हुआ था. तो वहीं हाल ही में योगी सरकार ने उनकी वाई कैटेगरी की सुरक्षा भी हटा ली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

18 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

33 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

35 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

1 hour ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

1 hour ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

2 hours ago