उत्तर प्रदेश

महाकुम्भ नगर: सेक्टर 20 में सभी अखाड़ों के प्रमुख संतों की उपस्थिति में आयोजित हुआ भव्य ध्वजा स्थापना समारोह

महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ नगर का अखाड़ा सेक्टर अखाड़ों के विविध धार्मिक आयोजन से भक्ति और अध्यात्म के रंग में सराबोर है. संन्यासी अखाड़ों की धर्म ध्वजा स्थापना के बाद सेक्टर 20 में तीनों वैष्णव अखाड़ों की धर्म ध्वजा स्थापना भी शनिवार को स्थापित हो गई. वैष्णव अखाड़ों में भी महाकुम्भ के विभिन्न अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे.

सेक्टर 20 में वैष्णव अखाड़ों की धर्म ध्वजा स्थापित

महाकुम्भ में जन आस्था के सबसे बड़े आकर्षण सनातन धर्म के 13 अखाड़ों में भक्ति और अध्यात्म का रंग चढ़ने लगा है. संन्यासी अखाड़ों के बाद अब वैष्णव परंपरा के तीनों अखाड़ों ने सेक्टर 20 के त्रिवेणी मार्ग में स्थित शिवरों में अपनी अपनी धर्म ध्वजा स्थापित कर दी. वैष्णव परंपरा के अनुरूप ही तीनों वैष्णव अखाड़ों श्री पंच निर्मोही अनि अखाड़ा, श्री पंच निर्वाणी अनि और श्री पंच दिगंबर अनि अखाड़े की शनिवार को चरण पादुका पूजन और धर्म ध्वजा की स्थापना की गयी.

श्री पंच निर्मोही अनि अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजेंद्र दास के मुताबिक चरण पादुका और धर्म ध्वजा स्थापना के बाद अब अखाड़े में सभी तरह के कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी. तीनों अखाड़े में ईष्ट देव भगवान हनुमान जी का प्रवेश हो गया है. तीनों अखाड़े के ईष्ट देव हनुमान जी महाराज हैं, जो कि धर्म ध्वजा के रूप में अखाड़े में विराजमान हो गये हैं. उनके मुताबिक पूरे महाकुम्भ तक हनुमान जी की यह ध्वजा इसी तरह शान से फहराती रहेगी.

सीएम योगी भी समारोह में होंगे शामिल

इन तीनों अखाड़ों के शिविर में विधि विधान से धर्म ध्वजा स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हो गया. श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्री महंत राजेंद्र दास जी का कहना है कि इस धर्म ध्वजा समारोह में शामिल होने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आज यहां आना था लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक घोषित हो गया और ऐसे में मुख्यमंत्री के यहां आने का कार्यक्रम भी एक दिन पहले निरस्त हो गया. लेकिन अब जल्द ही मुख्यमंत्री जी यहां आएंगे. धार्मिक परम्परा के अनुसार सबसे पहले इन तीनों वैष्णव अखाड़ों में पहले अस्तित्व में आए श्री पंच दिगम्बर अनी अखाड़े की धर्म ध्वजा स्थापित हुई जिसके साथ अन्य दोनों अखाड़ों की धर्म ध्वजा स्थापित हो गई. इस ध्वज स्थापना समारोह में सभी 13 अखाड़ों के प्रमुख संत भी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

बिहार के बाद ओडिशा शर्मसार; युवती लगाती रही गुहार, भीड़ करती रही बदसलूकी

Kapilash Tourist Spot Assault: ओडिशा के ढेंकनाल जिले में कपिलाश मार्ग पर युवक-युवती के साथ…

31 seconds ago

महाराष्ट्र में चमका यूपी का लाल: शाश्वत त्यागी बने सिंबोसिस लॉ फैकल्टी के अध्यक्ष, जज ने दिलाई शपथ

गाजियाबाद के प्रतिभाशाली छात्र शाश्वत त्यागी सिंबोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी नागपुर की स्टूडेंट्स काउंसिल 2026-27 के…

13 minutes ago

बिहार में 53% विधायक दागी तो जमुई कांड ‘छिटपुट’ ही लगेगा, ADR रिपोर्ट ने खोली सियासत की पोल

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में अपराध का गहरा असर दिखता है. जमुई कांड के…

29 minutes ago

कड़वाहट भूल ममदानी के घर पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, कभी बताया था ‘कम्युनिस्ट’

Trump Mamdani Meeting: जिस जोहरान ममदानी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनावी दौर में लगातार…

40 minutes ago

National Film Awards: इस साल कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फीचर फिल्म, KGF अभिनेता को सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान

72ND NATIONAL FILM AWARDS: गुजरात में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन हुआ.…

49 minutes ago

DTC बस हड़ताल मामला: दिल्ली हाईकोर्ट में 23 सितंबर को होगी सुनवाई

DTC बस चालकों की हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में 23 सितंबर को सुनवाई होगी.…

57 minutes ago