दुनिया

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों के बाद तालिबान का पलटवार- बॉर्डर पर हिंसक झड़पें हुईं, 19 पाक सैनिक मारे

Pakistan Afghanistan Border Clashes: अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं, जहां तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी संघर्ष जारी है. यह टकराव अफगानिस्तान के खोस्त और पक्तिया प्रांतों में हो रहा है, जो पाकिस्तान से सटे हुए हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, इस संघर्ष में 19 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि तीन अफगान नागरिक भी मारे गए हैं.

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर यह संघर्ष मंगलवार की रात पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद शुरू हुआ. तब करीब 51 लोग मारे गए थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.

पाकिस्तानी सेना का आरोप है कि अफगानिस्तान से पाकिस्तान पर आतंकी हमले किए जा रहे हैं और उन्होंने तालिबान से इसे रोकने की अपील की थी. इसके जवाब में अफगान सीमा बलों ने पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाते हुए हमला किया. अफगान सेना ने खोस्त प्रांत के अली शिर जिले में पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को आग के हवाले कर दिया और पक्तिया प्रांत के डंड-ए-पतन इलाके में दो चौकियों पर कब्जा कर लिया.

पाकिस्तान का प्रतिरोध, नागरिकों की मौत भी हुई

पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अफगान नागरिकों की मौत हो गई. डंड-ए-पतन जिले में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दागे गए मोर्टार शेल के कारण तीन अफगान नागरिकों की जान चली गई.

तालिबान के बढ़ते प्रभाव और पाक में आतंकवाद

पाकिस्तान सरकार लगातार यह आरोप लगाती रही है कि तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियाँ बढ़ी हैं. पाकिस्तान का कहना है कि टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के हमले तेज हो गए हैं और इसका मुख्य कारण तालिबान का समर्थन है. टीटीपी पाकिस्तान में एक इस्लामी अमीरात स्थापित करना चाहता है, जैसा कि तालिबान ने काबुल में किया है.

2023 में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में वृद्धि

इस्लामाबाद स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों से मरने वालों की संख्या 2022 की तुलना में 56 फीसदी बढ़ गई है. इन हमलों में 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें 500 सुरक्षा कर्मी भी शामिल थे. इस प्रकार, अफगानिस्तान में तालिबान सरकार और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है, जो सीमा पार आतंकवाद को लेकर लगातार आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चला रहा है.

यह भी पढ़िए: TTP क्या है…जिसे हर कीमत पर खत्म करना चाहता है PAKISTAN, कहीं अफगानिस्तान बनने का तो डर नहीं?

Bharat Express Desk

Recent Posts

दमघोंटू हवा से दिल्ली वालों को थोड़ी राहत…! 300 के नीचे लुढ़का AQI, हट गईं GRAP-3 की पाबंदियां

दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में लगातार दूसरे दिन सुधार दर्ज किया गया और औसत…

39 minutes ago

अगले 7 घंटे 10 राज्यों में तगड़ा तांडव मचाएगा मौसम…! मूसलाधार बारिश और 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा समेत…

2 hours ago

सावधान! आज राहुकाल और शुभ मुहूर्त का बड़ा खेल… आंवला नवमी पर क्या है आज का पंचांग, जानें सही समय

आज 18 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवला नवमी यानी…

2 hours ago

आंवला नवमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग! इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें मेष से मीन तक Aaj Ka Rashifal

कार्तिक मास की अक्षय नवमी पर चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान हैं. सर्वार्थ सिद्धि, रवि…

2 hours ago

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

10 hours ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

11 hours ago