कांग्रेस दफ्तर में स्वतंत्रता दिवस
Independence Day 2025: आजादी के 78 साल पूरे होने पर देशभर में 79वें स्वतंत्रता दिवस की झूम है. देशभर में रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं. स्कूलों से लेकर सरकारी और निजी ऑफिस में झंडा फहराया गया है. लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने देश को संदेश दिया. वहीं सभी सियासी दलों के ऑफिसों में भी स्वतंत्रता दिवस की झूम रही. कांग्रेस ने इस बार देश के मुख्य कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी. हालांकि, मुख्यालय में इतना बड़ी झंडा फहराया गया कि रिमोट की जरूरत आम पड़ी. इस कार्यक्रम की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है.
कार्यक्रम की तस्वीर हो रही वायरल
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया. समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे. इसी दौरान की फोटो वायरल हो रही है जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे छाते के नीचे हैं और रिमोट से झंडा फहरा रहे हैं. वहीं राहुल गांधी बारिश के बावजूद बिना छाते के कार्यक्रम में भाग लिया. इस साल कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा इतनी ऊंचाई पर बांधा गया था कि उसे रिमोट के जरिए फहराया गया. मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने माहौल बना दिया.
Independence Day पर राहुल गांधी का संदेश
राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली यह आजादी, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है, जहां सत्य और समानता की नींव पर न्याय हो. हर दिल में सम्मान और भाईचारा हो. इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है. जय हिंद, जय भारत.
राहुल गांधी और खरगे की अनुपस्थिति
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह (independence day national celebration) में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे शामिल नहीं हुए. उनकी अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में अटकलों को हवा दी. विपक्षी दल की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी पिछले साल बैठने की व्यवस्था को लेकर नाराज थे, जिसके चलते उन्होंने इस बार कार्यक्रम में भाग नहीं लिया.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




