आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि हंसी-मजाक के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो गया है. लेकिन कहते हैं न, हंसी सबसे बड़ी दवा है! जब हम हंसते हैं, तो न सिर्फ तनाव कम होता है, बल्कि हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है.
इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ जबरदस्त और मजेदार पति-पत्नी चुटकुले, जो आपका दिन बना देंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसी की डोज…
बच्चा (दादी से): दादी मां, आप “टे” बोल के दिखाओ
दादी: टे…
बच्चा: फिर से बोलो टे… कितना अच्छा बोलती हो आप! मम्मी को क्यों नहीं सुना देतीं?
दादी (हैरान होकर): क्यों सुनाऊं तेरी मम्मी को?
बच्चा: क्योंकि मम्मी तो अपनी सहेलियों से कह रही थी – “पता नहीं इसकी दादी कब टे बोलेंगी!”
पति (आखिरी सांस लेते हुए): तेरे गहने मैंने ही चोरी किए थे…
पत्नी (रोते हुए): कोई बात नहीं जी…
पति: तेरे भाई के दिए पैसे भी मैंने ही उड़ाए थे…
पत्नी: माफ किया…
पति: तेरी साड़ियां भी मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को दे दी थीं…
पत्नी: ठीक है जी… वैसे जहर भी मैंने ही दिया था… अब हो गया हिसाब बराबर!
वोटर: ये उंगली वाली स्याही कितने दिन चलती है?
अधिकारी: लगभग 4 महीने.
वोटर: भाई, थोड़ा मेरे बालों में भी लगा दे… डाई तो 15 दिन में ही उड़ जाती है!
पत्नी (फोन पर): कहां हो?
पति: याद है पिछली दिवाली तुम एक हार पसंद कर रही थी?
पत्नी: हां!
पति: उस समय पैसे नहीं थे, और मैंने वादा किया था कि एक दिन दूंगा.
पत्नी (उत्साहित): हां-हां बिल्कुल याद है!
पति: तो उसी दुकान के बगल में बाल कटवा रहा हूं… थोड़ी देर में आता हूं.
गर्लफ्रेंड: क्या तुम मुझसे प्यार करते हो?
बॉयफ्रेंड: हां…
गर्लफ्रेंड: पर तुम्हें मेरी परवाह ही नहीं है!
बॉयफ्रेंड: क्योंकि सच्चा प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते!
पत्नी: आज तुम्हारे लिए स्पेशल डिश बनाई है – खाते ही गर्मी गायब हो जाएगी!
पति: क्या बना दिया ऐसा?
पत्नी: नवरत्न तेल के पकौड़े!
पत्नी: बताओ तो, अरेंज मैरिज और लव मैरिज में क्या फर्क होता है?
पति: अरेंज मैरिज – “बिका हुआ माल वापस नहीं होगा”
लव मैरिज – “पहले इस्तेमाल करें, फिर विश्वास करें!”
ये भी पढ़ें: Funny Jokes: लोफर और ऑफर का फर्क सुनकर पेट पकड़कर हँस पड़ेंगे आप!
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…