लाइफस्टाइल

सेहत और स्वाद का राजा धनिया: आयुर्वेद की नजर से समझिए इसके फायदे, सब्जी में हरे पत्ते डालना जरूरी

यदि रसोई में धनिया नहीं हो, तो चाहे कितने भी मसाले डाल लें, खाने में वही जादुई स्वाद नहीं आ पाता. धनिया, जिसकी खुशबू से हर व्यंजन महक उठता है, न केवल स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है. आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि धनिया की पत्तियां और बीज दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और इसके सेवन से स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ मिलते हैं.

स्वाद और सेहत का अद्भुत संयोजन

धनिया का इस्तेमाल दही बड़ा, चटनी या अन्य व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. इसके बिना व्यंजन अधूरा सा लगता है. आयुर्वेदाचार्य और पंजाब स्थित ‘बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल’ के डॉ. प्रमोद आनंद तिवारी के अनुसार, धनिया में कई औषधीय गुण होते हैं, जो अनेक स्वास्थ्य समस्याओं में राहत पहुंचाते हैं.

धनिया के स्वास्थ्य लाभ

धनिया का सेवन माइग्रेन, सिरदर्द, अत्यधिक प्यास, थायराइड, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, फैटी लीवर, अपच और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं में मदद करता है. आयुर्वेदाचार्य का कहना है, “धनिया शरीर के आंतरिक अंगों की सफाई करता है और डिटॉक्स के रूप में काम करता है, जिससे कई रोगों का शमन होता है. यह वात, पित्त और कफ दोष को भी समाप्त करता है, जिससे रोगी को राहत मिलती है.”

धनिया से पाचन सुधार और मधुमेह में राहत

धनिया पाचन तंत्र के लिए भी अत्यंत फायदेमंद है. इसके सेवन से अपच, एसिडिटी, जलन और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. डॉ. तिवारी ने बताया कि धनिया की चाय भी बनाई जा सकती है, जिसमें सौंफ और भूना जीरा डालकर उबालने से यह शरीर को आराम देती है. थायराइड से पीड़ित लोगों के लिए भी धनिया का सेवन लाभकारी है. इसके लिए पिसा हुआ धनिया रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उबाल कर आधा होने तक उबालें. फिर इसे छानकर सेवन करें.

पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए

अपच और कब्ज से राहत पाने के लिए धनिया को पीसकर पानी में मिलाकर रातभर के लिए छोड़ दें. सुबह इसे छानकर थोड़ा सा मिश्री डालकर खाली पेट सेवन करें. इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.

धनिया न केवल स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि यह एक प्राकृतिक उपाय के रूप में स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है. इसके नियमित सेवन से शरीर में ऊर्जा और ताजगी बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: क्या Diabetes के मरीजों के लिए सेफ है गन्ने का जूस? डॉक्टर से जानें इसकी सही जवाब

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

18 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

1 hour ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

3 hours ago