मनोरंजन

Dubai में Shah Rukh Khan की फिल्म ‘Dunki’ का जश्न, ड्रोन शो से रोशन हुआ Burj Khalifa

Dunki: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस साल शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरा है. अब उनकी तीसरी फिल्म ‘डंकी’ भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने आ रही हैं, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच बीती रात मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में चलाया गया. यही नहीं इस दौरान किंग खान की फिल्म के प्रमोशन के लिए दुबई में एक इवेंट में शामिल हुए. हाल ही में, फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में चलाया गया, जिसके बाद फिल्म के प्रचार के एक हिस्से के रूप में एक विशेष ड्रोन शो आयोजित किया गया.

‘डंकी’ का ड्रोन्स शो

सोशल मीडिया पर डंकी के ड्रोन्स शो के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर दिख रहे फोटोज में ड्रोन्स से एक ओर जहां डंकी लिखा दिख रहा है तो दूसरी ओर शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज है. वहीं इसके अलावा डंकी के साथ ही उसकी रिलीज डेट लिखी है. चमचमाती लाइट्स का ये ड्रोन शो सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

डंकी की जोरदार एडवांस बुकिंग

फिल्म डंकी की एडवांस बुकिंग तेजी से आगे बढ़ रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक डंकी के हिंदी वर्जन की 360162 सीट्स बुक हुई हैं, जिससे 10.25 करोड़ का कलेक्शन हुआ है. शाहरुख खान की फिल्म डंकी, 21 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर प्रमुख किरदारों में दिखेंगे. वहीं विकी कौशल का कैमियो होगा. फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

39 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

48 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago