इंडिया गठबंधन की बैठक आज से शुरू होगी
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए बने विपक्षी गठबंधन INDIA की आज (31 अगस्त) से दो दिवसीय बैठक मुंबई में शुरू होगी. बैठक की मेजबानी उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) करेगी. बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. जिसमें संयोजक के नाम का ऐलान, गठबंधन का लोगो और हेड ऑफिस की जगह तय की जा सकती है.
I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक गुरुवार को शाम 6 बजे से शुरू होगी. जिसमें शिवसेना रात को डिनर पार्टी आयोजित करेगी. इसके अगले दिन यानी कि 1 सिंतबर को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ग्रुप फोटो सेशन का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान गठबंधन के लोगो का अनावरण भी किया जाएगा. बैठक खत्म होने के साथ सभी नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. जिसमें बैठक से जुड़ी जानकारी को साझा किया जाएगा.
गौरतलब है कि एनडीए को 2024 में रोकने के लिए INDIA गठबंधन में 26 दल शामिल हुए हैं. गठबंधन की पहली बैठक 23 जून को पटना में आयोजित की गई थी. इसके बाद अगली बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी. इस बैठक में गठबंधन को I.N.D.I.A नाम दिया गया था. अब बताया जा रहा है कि मुंबई में होने वाली बैठक में 26 की जगह 28 दलों के नेता शामिल होंगे.
आज से शुरू हो रही बैठक में गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. जिसमें गठबंधन को आगे किस तरह से काम करना है. सीटों को किस आधार पर बांटा जाएगा. हेड ऑफिस कहां पर बनेगा. गठबंधन के संयोजक के नाम पर भी चर्चा होगी. इसके साथ ही सबसे अहम सवाल ये है कि पीएम पद के चेहरे को लेकर किस नाम पर सहमति बनेगी. इसपर मंथन किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…