देश

Rakshabandhan: पीएम मोदी को बच्चों ने बांधी राखी, प्रधानमंत्री बोले- काफी खास है ये पल, देखें तस्वीरें

रक्षाबंधन का त्योहार आज (31 अगस्त) पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया. पीएम आवास पर तमाम बच्चों ने पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी.

रक्षाबंधन पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर तमाम बच्चों ने पीएम मोदी को राखी बांधी. बच्चों ने पीएम को राखी बांधने के बाद कहा कि प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. पीएम मोदी जमीन से जुड़े हुए हैं. बच्चों ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री से मिलने के बाद उनका ये राखी का त्योहार काफी खास हो गया है.

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 7, लोक कल्याण मार्ग पर बहुत ही खास रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया. मेरे युवा मित्रों और मैंने अनेक विषयों पर बात की. उन्होंने चंद्रयान-3 और अंतरिक्ष में भारत की प्रगति पर अपनी खुशी साझा की। उन्होंने अद्भुत कविताएं भी सुनाई.

वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मुंबई में शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के आवास पर पहुंचकर राखी बांधी. ममता बनर्जी यहां पर इंडिया गठबंधन की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए पहुंची हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago