देश

Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन टूट की कगार पर! कांग्रेस से गहराते विवाद के बीच, अखिलेश का बड़ा बयान, बोले – “अब नए गठबंधन की जरूरत”

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में सत्तारूढ़ दल भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों ने मिलकर कुर्सी से उतारने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया था और बड़े-बड़े दावे भी किए थे, लेकिन मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन में जो दरार पड़ रही है वह फिलहाल भरती दिखाई नहीं दे रही है तो इसी बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट के बंटवारे के साथ ही सपा के प्रत्याशियों के सामने कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की नाराजगी बाहर आ चुकी है और वह लगातार मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच उनके एक बयान ने इंडिया गठबंधन में हड़कम्प मचा कर रख दिया है. प्रचार के दौरान ही अखिलेश ने नए गठबंधन की जरूरत बता दी है.

अखिलेश यादव तीन दिन के लिए मध्य प्रदेश में हैं. इसी दौरान उन्होंने सोमवार को मध्य प्रदेश के कटनी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. वह कटनी जिले की बहोरी बन्द विधानसभा में सपा के प्रत्याशी शंकर लाल महतो के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल हुए और उनके समर्थन में जनता से वोट मांगा. इसी के साथ वह कांग्रेस पर लगातार हमलावर दिखे. चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कांग्रेस को चालू पार्टी तक कह दिया और कांग्रेस को वोट न देने की अपील की. उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें बहुत घुमाया है और इस बार वह पहले से भी ज्यादा विधानसभा सीटें मध्य प्रदेश में जीतेंगे और कांग्रेस उनके चक्कर काटेगी.

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: ‘PDA बनेगा I.N.D.I.A. की ताकत…दिल्ली से BJP को हटाएगा’, मध्य प्रदेश में अखिलेश का बड़ा दावा

सपा के बिना मध्य प्रदेश में नहीं बन सकती कांग्रेस की सरकार

अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए खुला चैलेंज दिया और कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के बिना सरकार बनाकर दिखाए. तो वहीं मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा में सपा के प्रत्याशी दृगपाल सिंह लोधी के समर्थन में आयोजित जनसभा में सम्बोधित करने के लिए अखिलेश यादव पहुंचे और यहां भी उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि ऐसा भी समय रहा जब समाजवादी पार्टी के 8-8 विधायक यहां से जीते हैं. कोई चुनाव ऐसा नहीं गया जिसमें सपा ने खाता न खोला हो. इसलिए इस बार फिर मैं आप लोगों से निवेदन और अपील करने आया हूं कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दृगपाल सिंह लोधी को एक-एक वोट देकर के जिताकर विधानसभा में पहुंचाएं.

देश को जरूरत है नई विचारधारा की

अखिलेश ने जनता को सम्बोधित करते हुए जहां एक और अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील की, तो वहीं भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि दो लोगों के बीच में राजनीति चल रही है कभी बीजेपी कभी कांग्रेस, कभी कांग्रेस, कभी बीजेपी. इसी के साथ जनता से कहा कि मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं जिन-जिन प्रदेशों में किसानों, गरीबों, पिछड़े, दलित और आदिवासियों की ताकत एक हो गई वहां भारतीय जनता पार्टी का और कांग्रेस का सफाया हो गया. इसी के साथ उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को नई विचारधारा की जरूरत है, नए दल की जरूरत है, नए गठबंधन की जरूरत है और हमें उम्मीद है कि हमारी जनता का पीडीए का गठबंधन बनेगा और एनडीए भी हारेगा और कांग्रेस भी हारेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago