इंडिया गठबंधन के नेता (फाइल फोटो).
INDIA Alliance Rally In Delhi Ramlila Maidan: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी गठबंधन इंडिया की रैली है. सुबह 11 बजे इंडिया गठबंधन की 27 पार्टियां रैली में शामिल होंगी. कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी रैली को संबांधित करेंगे. सोनिया गांधी भी रैली में शामिल होंगी. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं है, इसमें करीब 27-28 पार्टियां शामिल होंगी. इंडिया गठबंधन के सभी दल इसमें हिस्सा लेंगे.
जयराम रमेश ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के ऐलान के बाद इंडिया ब्लाॅक ने 17 मार्च को मुंबई में रैली की थी. इसके बाद यह दूसरी बड़ी रैली दिल्ली में आयोजित की जा रही है. रैली के जरिए एकजुटता का संदेश दिया जाएगा. रमेश ने आगे बताया कि रैली में बढ़ती कीमतें, ऊंची बेरोजगारी दर, आर्थिक असमानता, किसानों के खिलाफ अन्याय, इनकम टैक्स नोटिस, इलेक्टोरल बांड से वसूली, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी, केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग समेत कई मुद्दे उठाए जाएंगे.
रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी चीफ शरद पवार, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन, सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी राजा, नेशनल काॅन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्तीए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन समेत कई नेता हिस्सा लेंगे.
ये भी पढ़ेंः गोवा: दो महिला फुटबॉलरों पर शारीरिक हमला करने के आरोप में All India Football Federation का सदस्य गिरफ्तार
बता दें कि 24 मार्च को आप और कांग्रेस ने एक साझा प्रेस काॅन्फ्रेंस में इस महारैली का ऐलान किया था. इस दौरान आप सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की महारैली लोकतंत्र बचाने के लिए आयोजित की जा रही है.
ये भी पढ़ेंः जिसका टिकट काटने की धमकी देते थे चिराग पासवान, अब LJP ने बनाया उम्मीदवार, जानें 5 सीटों पर किसे उतारा
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…
बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…
Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…
YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…