आस्था

अप्रैल में 4 ग्रहों का गोचर इन राशियों के लिए वरदान! आर्थिक जीवन में आएगा जबरदस्त उछाल

April 2024 Grah Gochar Astrological Prediction: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार अप्रैल का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद लकी है. सभी ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के लिए राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर सभी राशियों पर होता है. अप्रैल का महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज से खास माना जा रहा है. इस महीने चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा. शुभ ग्रह मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र की चाल में बदलाव होगा. अप्रैल की 2 तारीख को बुध का मेष राशि में प्रवेश होगा. इसके बाद 13 अप्रैल को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके अलावा 23 अप्रैल को मंगल देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे. जबकि 25 अप्रैल को धन और ऐश्वर्य का कारक शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेगा. अप्रैल में चार ग्रहों का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ है.

मिथुन राशि

सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ का हिल्ला लेंगे. करियर में तरक्की के कई नए अवसर मिलेंगे. पार्टनरशिप के व्यापार में धन लाभ का भरपूर अवसर मिलेगा. शारीरिक और मानसिक तौर पर पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे. किसी साथी या रिश्तेदार से अचानक धन लाभ हो सकता है. नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा.

सिंह राशि

जीवन के तमाम क्षेत्रों में सफलता मिलेगी. खुद को निखारने का अच्छा अवसर मिलेगा. अप्रैल में यात्रा से धन लाभ हो सकता है. रिश्तों में निखार आएगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. बिजनेस में आर्थिक लाभ का भरपूर अवसर प्राप्त होगा. रिलेशनशिप को लेकर जल्दबाजी ना करें.

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अप्रैल का महीना आपके लिए बेहद शुभ और लाभदायक रहेगा. अपनी प्रतिभा (स्किल) को निखारने का भरपूर अवसर मिलेगा. जॉब-बिजनेस में तरक्की का भरपूर अवसर मिलेगा. नए प्रोजेक्ट को लेकर नई जिम्मेदारी मिलेगी. कार्यों में मनोनुकूल सफलता मिलेगी. आर्थिक मामलों में बड़े फैसले लेने से बचें. अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा.

धनु राशि

अप्रैल में अमूमन हर सपना साकार होगा. पारिवारिक जीवन में रोमांचक मोड़ आएगा. दफ्तर में अधिकारियों का साथ मिलेगा. आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी. कार्यों को व्यवस्थित तरीके से निपटाएंगे. बिजनेस में अचानक धन लाभ होगा. शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. परिणामस्वरूप आर्थिक स्थिति में जबरदस्त उछाल आएगा.

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: इस दिन से शुरू होगी नवरात्रि; जानें शुभ मुहूर्त और समय

Dipesh Thakur

Recent Posts

संभल में हरिहर मंदिर पदयात्रा के दौरान बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की; 10 हजार लोगों को जुटाने का था ऐलान

Sambhal Harihar Mandir Padyatra: संभल में ऋषि राज गिरी महाराज के नेतृत्व में निकली हरिहर…

3 minutes ago

PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए आपकी कार या बाइक के लिए क्या है नया रूल?

PUC certificate rules: केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट (PUC) से जुड़े नियमों…

5 minutes ago

NHAI का नया अलर्ट! गाड़ी के इंश्योरेंस पर आ रहे SMS से न हों परेशान, टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा चालान

NHAI Motor Insurance Renewal: NHAI ने मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल को लेकर वाहन मालिकों को भेजे…

19 minutes ago

‘स्व-गणना राष्ट्रीय कार्य…’ सीएम योगी ने पूरी की जनगणना-2027 की डिजिटल प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में आधिकारिक पोर्टल पर अपना…

29 minutes ago

‘जान देंगे…जमीन नहीं…’, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा

Saharsa Farmers Protest: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ सहरसा में किसानों ने मोर्चा…

36 minutes ago

विदेश जाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं टीना अंबानी, 8 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने टीना अंबानी की याचिका पर ED, SFIO और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को…

48 minutes ago