देश

“मुझे किसी पद का लालच नहीं…”, INDIA गठबंधन के संयोजक नहीं बनेंगे नीतीश, चेयरपर्सन बन सकते हैं खड़गे!

INDIA Alliance Virtual Meeting Congress offered Nitish Kumar convener Post: इंडिया ब्लाॅक की 5वीं बैठक शनिवार को हुई. यह बैठक वर्चुअली हुई. इस बैठक में 10 से अधिक दलों ने हिस्सा लिया. बैठक में सीट बंटवारे को लेकर व्यापक चर्चा हुई. इस दौरान जेडीयू नेता संजय झा ने नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा. जिस पर स्वयं नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी दिलचस्पी किसी पद में नहीं हैं. कांग्रेस को ही इसका संयोजक बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि गठबंधन जमीन पर आगे बढ़े.

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir: “राम मंदिर राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान का मामला”, उद्धव ठाकरे बोले- राष्ट्रपति करें रामलला के मंदिर का उद्घाटन

सूत्रों की मानें तो बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया गया. हालांकि इसको लेकर औपचारिक ऐलान अभी होना बाकी है. अखिलेश यादव और ममता से चर्चा के बाद यह ऐलान किया जा सकता है. बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सभी दलों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया.

बैठक में शामिल नहीं हुए ममता-अखिलेश

इस बैठक में अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे शामिल नहीं हुए. बैठक में चर्चा के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि सीट शेयरिंग सबसे बड़ी चुनौती है. नीतीश ने बैठक में बड़े दलों के शामिल नहीं होने को लेकर कहा कि यह ठीक नहीं है. सूत्रों की मानें तो ममता बनर्जी सीट शेयरिंग को लेकर नाराज हैं. वह कई बार कह चुकी हैं कि बंगाल में भाजपा को केवल टीएमसी ही चुनौती दे सकती है. ऐसे में उनके बैठक में शामिल नहीं होने को उनके इस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः सीट बंटवारे से लेकर संयोजक के नाम पर चर्चा तक… I.N.D.I.A ब्लॉक की वर्चुअल मीटिंग में क्या-क्या हुआ?

ममता बनर्जी अहंकारी हैं- अधीर

इस बैठक से पहले ममता बनर्जी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने जमकर निशाना साधा. अधीर रंजन ने कहा कि वह राजीव गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में नेता बनी है. लेकिन वह कितनी बेईमान है? वह इतनी अहंकारी हो गई है कि जिन लोगों ने उनको राजनीति में खड़ा किया वे उनको ही आंखे दिखा रही है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

35 minutes ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

45 minutes ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

1 hour ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

2 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

2 hours ago