देश

पाकिस्तान के एयरबेस को भारत ने किया तबाह, भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी फाइटर जेट को भी मार गिराया, पायलटों की तलाश जारी

Bharat Pakistan Tension: भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से एलओसी (LoC) पर पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा है, जिसका जवाब भारतीय सेना मजबूती के साथ दे रही है. इसी बीच पाक सेना ने 26 स्थानों पर ड्रोन से हमला किया, लेकिन सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी ड्रोन हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया. भारत ने इन हमलों का जवाब देते हुए पाकिस्तान के 4 एयरबेस पर हमले किए.

LoC पर हो रही फायरिंग

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को पाकिस्तान द्वारा भारत भर में 26 स्थानों पर हमला करने के तुरंत बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की . नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई स्थानों पर अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है.

पाकिस्तान ने LoC से सटे इलाकों में किया अटैक

रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ” पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं . इनमें संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं. इन स्थानों में बारामुल्ला, श्रीनगर , अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लाखी नाला शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- India PAK Clash: भारत के ड्रोन हमलों से दुश्मन की नींद उड़ी— यूं दावे बदलते रहे पाकिस्तानी, दुनिया में उड़ रहा मजाक

भारत ने दो फाइटर जेट मार गिराए

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो फाइटर जेट को भी मार गिराया है. ये फाइटर जेट श्रीनगर के इलाकों में घुसपैठ करते हुए देखे गए थे, जिसके बाद भारतीय सेना ने इन्हें मार गिराया. एक सर्च टीम फाइटर जेट के मलबे की तलाश कर रही है, इसके साथ ही लड़ाकू विमान के पायलटों को भी ढूंढा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

14 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

15 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

25 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago