Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेरिका को भारत का कड़ा जवाब! रद्द किया 3.6 अरब डॉलर का रक्षा सौदा, रक्षा मंत्रालय ने दावे को सिरे से नकारा

India US Trade War: भारत ने अमेरिका से खरीदे जाने वाले हथियारों और एयरक्राफ्ट के सौदे को रद्द कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर लगाये भारी भरकम टैरिफ के बाद भारत की ओर से ये बड़ा पलटवार माना जा रहा है.

India US Trade War

India US Trade War: अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को लेकर अब भारत ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने तीन अधिकारियों के हवाले ये एक रिपोर्ट जारी किया है. जिसके अनुसार भारत ने अमेरिका से खरीदे जाने वाले हथियारों और एयरक्राफ्ट के सौदे को रद्द कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर लगाये भारी भरकम टैरिफ के बाद भारत की ओर से ये बड़ा पलटवार माना जा रहा है. हालांकि रक्षा मंत्रालय ने इसको सिरे से नकार दिया है. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि अभी भारत सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है.

रिपोर्ट में क्या था?

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हथियारों का सौदा करने के लिए आने वाले हफ्तों में अमेरिका जाने वाले थे. इस सौदे में भारत अमेरिका से जनरल डायनमिक्स के स्ट्राइकर कॉम्बैक्ट व्हीकल, एंटी-टैंक मिसाइल जेवलिन और इंडियन नेवी के लिए 6 बोइंग P81 टोही विमान खरीदने वाले थे. यह सौदा कुल 3.6 बिलियन डॉलर का होने वाला था, लेकिन भारत पर अमेरिका के द्वारा लगाये गए 50% टैरिफ को देखते हुए इस सौदे को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. वहीं बताया गया है कि राजनाथ सिंह का अमेरिका दौरा भी रद्द कर दिया गया है.

भारत पर ट्रंप ने लगाए 50% टैरिफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के खिलाफ लगातार कड़ा रुख अपनाये हुए हैं. उन्होंने बुधवार 6 अगस्त को भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले से ही 25% टैरिफ लगा दिया था. अब भारत पर लगने वाला कुल टैरिफ अब 50% हो गया. यह अमेरिका के किसी भी व्यापारिक साझेदार पर लगाये गए सबसे ज्यादा टैरिफ में से एक है.

ये भी पढ़ें- इन दो दबंग नेताओं से टेंशन में पाकिस्तान, बन चुके हैं दबंग शासन के सिंबल

रक्षा मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को किया खारिज

भारतीय रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, भारत अभी तक स्ट्राइकर को खरीदने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है और ना ही जैवलिन मिसाइल खरीद को लेकर अमेरिकी सरकार ने कोई प्रस्ताव दिया है.

बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारतीय सामानों पर लगाये गए 50% टैरिफ को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है. भारत का कहना है कि अनुचित ढंग से भारत को निशाना बना रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital