देश

India China Border Talks: सीमा-विवाद को लेकर भारत-चीन की सेनाओं के बीच दो जगह हुई बैठक, निगाहें सुलह पर

India China Border Dispute: एशिया का सबसे बड़ा देश चीन (China) भारत (India) के साथ सीमा-विवाद सुलझाने को लेकर गंभीर नहीं है. चीनी सेनाएं पिछले कुछ वर्षों में कई दफा सीमा पर अतिक्रमण की कोशिश कर चुकी हैं. 2020 की शुरूआत में चीन ने अपने हजारों सैनिकों को भारी हथियारों के साथ पूर्वी लद्दाख में भारतीय सीमा के निकट भेजा, जिसके बाद गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी. दोनों देशों के कई जवानों की जानें गईं. हालांकि, उसके बाद भी तनाव कम करने की भारत की कोशिशों को चीन ने उतना महत्‍व नहीं दिया.

न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध को हल करने के लिए आज भारत और चीन की सेनाओं ने DBO और चुशूल में मेजर जनरल स्तर की वार्ता की. दोनों स्थानों पर भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व मेजर जनरल पीके मिश्रा और मेजर जनरल हरिहरन ने किया. रक्षा सूत्रों ने बताया कि ”डेपसांग प्लेन्स और CNN जंक्शन पर मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत हुई”. हालांकि, चीनी सैनिक अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति में वापस नहीं जा रहे. सैनिकों की वापसी को लेकर भारत और चीन के बीच अब तक एक दर्जन से अधिक बार वार्ता हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानियों ने किया ‘गदर 2’ का रिव्यू, वीडियो वायरल- “सनी देओल से पानी की बाल्टी उठवाई जाए”

चीन के साथ जारी सैन्य बातचीत पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने 15 अगस्त को कहा था कि दोनों पक्षों के बीच एलएसी पर मुद्दों के समाधान को लेकर गहन चर्चा हुई है. भारतीय पक्ष की ओर से चीन पक्ष को पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध को कम करने को कहा गया. चीनी पक्ष ने भी कहा कि वे आपसी मुद्दों को हल करने पर सहमत हुए हैं. हालांकि, अभी तक दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के कई बिंदुओं पर तीन साल से ज्यादा समय से आमने-सामने हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

32 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

44 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago