शी जिनपिंग और पीएम नरेंद्र मोदी
भारत में आयोजित हुए जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नहीं शामिल हुए थे. इस शिखर सम्मेलन का भारत ने सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसकी पूरी दुनिया ने तारीफ की. वहीं अब भारत ने चीन को झटका देते हुए उससे आयातित स्टील पर 5 सालों के लिए एंटी डंपिंग शुल्क को जारी रखने का फैसला किया है. भारत सरकार की तरफ से इसको लेकर एक सरकारी अधिसूचना जारी की गई है.
चीन की तरफ से जी20 शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग की जगह ली कियांग दिल्ली आए थे. इस सम्मेलन में चीन के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी नहीं आए थे, जिसके बाद ये अटकलें शुरू हो गई थीं कि दिल्ली घोषणापत्र ब्लॉक न हो जाए. हालांकि पीएम मोदी के कूटनीतिक प्रयासों के कारण भारत न केवल दिल्ली घोषणापत्र पर जी20 देशों की सहमति बनवाने में कामयाब रहा, बल्कि अफ्रीकन यूनियन के रूप में जी20 को एक और स्थायी सदस्य भी मिल गया. इसके अलावा भारत-मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक कॉरिडोर के ऐलान के साथ ही भारत ने चीन को तगड़ा झटका दिया है.
इन सबके बीच, भारत ने चीन से आयातित फ्लैट बेस स्टील व्हील पर प्रति टन 613 डॉलर की एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने का फैसला किया है. भारत ने स्टील व्हील पर एंटी डंपिंग ड्यूटी 2018 में लगाई थी. वहीं अब एक बार फिर ने इसे अगले 5 सालों के लिए जारी रखने का फैसला कर ड्रैगन को झटका दिया है.
ये भी पढ़ें: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के भारत दौरे से क्यों चिढ़ा है पाकिस्तान?
इस संबंध में इस्पात सचिव का बयान आया है. इस्पात सचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार चीन से आयातित स्टील पर नजरें बनाए हुए है. भारत सबसे ज्यादा स्टील साउथ कोरिया से खरीदता है, इसके बाद चीन का नंबर आता है. हालांकि पिछले कुछ सालों में चीन से खरीदे जाने वाले स्टील में कमी आई है. इसके पहले, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि चीन से आयातित चुनिंदा स्टील उत्पादों पर भारत काउंडरवेलिंग ड्यूटी नहीं लगाएगा.
सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय के फैसले का उद्देश्य स्टील का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों को ऊंची कीमतों से बचाना है. जबकि सरकार के इस कदम से चीन के स्थानीय स्टील निर्माताओं को नुकसान हो सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…
Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…
Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.47 करोड़ के सोने के साथ…
DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…
पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…
पूर्व CRPF CoBRA कमांडो तोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी के साथ…