जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Bihar News: जी-20 सम्मेलन (G-20 Summit) के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से दिए गए रात्रिभोज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भी पहुंचे थे. वहां नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात के साथ हुई. पहले उन्होंने हाथ जोड़कर नमस्कार किया, उसके बाद दोनों ने हाथ मिलाए. उनकी ये तस्वीरें अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने बिहार (Bihar) के लिए अपने खजाने का मुंह खोल दिया. रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद केंद्र सरकार ने बिहार के त्रिस्तरीय पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के लिए 1942 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया. साथ ही इसकी विधिवत सूचना राज्य सरकार को दी गई.
बता दें कि केंद्र सरकार से राशि प्राप्त होने की पुष्टि पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने की है. जानकारी के अुनसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत केंद्र सरकार से अनुदान के रूप में कुल 3884 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार को प्राप्त होनी है. इस अनुशंसित राशि में से केंद्र सरकार द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 1942 करोड़ रुपये की राशि पंचायती राज विभाग के खाते में पहुंच गई है.
विशेषज्ञों के अनुसार, अब पंचायती राज विभाग शीघ्र ही त्रिस्तरीय पंचायतों यानी जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों के खाते में राशि आवंटित करेगा. बताया जा रहा है कि 15वें वित्त आयोग से मिलने वाली राशि से त्रिस्तरीय पंचायतें स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पीएचसी/सीएचसी, सामुदायिक केंद्रों, बाजारों और खेल के मैदानों का निर्माण कराने की योजना चलेंगी. साथ ही अपशिष्ट प्रबंधन, गांवों में खुले में शौच मुक्त स्थिति और बेहतर स्वच्छता बनाए रखने के काम-काज भी किए जा सकेंगे.
पीएम मोदी सीएम नीतीश की मुलाकात के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. नीतीश कुमार अभी कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं. पहले नीतीश बीजेपी के साथ ही थे. अब तक वह कई बार बीजेपी से अलग हो चुके हैं; पीएम मोदी के साथ नजर आने के बाद लोगों में चर्चा है कि वे एक बार फिर बीजेपी के साथ आ सकते हैं.
— भारत एक्सप्रेस
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…