प्रियंका चोपड़ा ने लिया कमला हैरिस का इंटरव्यू
मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की.दरअसल प्रियंका को कमला हैरिस के एक इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया था.दोनों एक मंच पर साथ दिखाई दिए.भारत में इन दोनों का मंच पर साथ दिखना किसी कौतूहल से कम नहीं था.इस दौरान प्रियंका और कमला हैरिस ने अपने भारतीय कनेक्शन को साझा किया.प्रियंका ने कहा कि हम दोनों एक ही देश की संतानें हैं.इस दौरान प्रियंका ने हैरिस के साथ जलवायु परिवर्तन और वैवाहिक समानता जैसे मुद्दों पर बात की.
प्रियंका चोपड़ा निक जोंस के साथ शादी के बाद अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ही बस चुकी हैं.उन्हें नेशनलल डेमोक्रेटिक वूमेंस लीडरशिप फोरम के बैनरतले आमंत्रित किया गया.जहां उन्होंन कमला हैरिस का साक्षात्कार किया.सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा ने उनसे भारत से रिश्तों के बारे में पूछा.प्रियंका ने उनसे कहा कि हम दोनों भारत की बेटियां हैं.प्रियंका ने कहा कि आप एक गौरवशाली भारतीय मां की बेटी और एक जमैकन पिता की संतान हैं.मैं एक भारतीय माता-पिता की बेटी हूं, जो हाल ही में इस देश में आ बसी.
अमेरिका की तारीफ करते हुए प्रियंका ने कहाकि अमेरिका पूरी दुनिया के लिए आशा, स्वतंत्रता की एक किरण के रूप में पहचाना जाता है और इस समय इन सिद्धांतों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं.
अभिनेत्री ने कहा कि 20 साल तक काम करने के बाद पहली बार इस साल उन्हें पुरुष कलाकार के बराबर पैसे मिले. उन्होंने वैवाहिक जीवन में समानता पर भी बात की वहीं, हैरिस ने भी माना कि हम एक अस्थिर दुनिया में रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं एक उपराष्ट्रपति के तौर पर दुनियाभर की यात्रा कर रही हूं .मैंने 100 विश्व नेताओं से मुलाकात की है या फोन पर बात की है. उन्होंने कहा कि वे चीजें जिन्हें हम लंबे समय से हल्के में ले रहे थे, उन पर अब चर्चा की जा रही है.
हैरिस ने रूस-यूक्रेन का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि इस जंग को देखिए.हमें लगता था कि क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का मुद्दा एक दम सुलझा हुआ है.लेकिन अब उस पर ही बहस जारी है. हैरिस ने अमेरिका की बात करते हुए कहा कि हम अपने देश में भी यही देखते हैं. हमें लगता था कि मताधिकार अधिनियम के साथ हर एक अमेरिकी का मतदान का अधिकार सुरक्षित है.
उन्होंने कहा कि 2020 चुनाव के बाद जो हुआ,उसके बाद कुछ लोग जानबूझकर लोगों के लिए मतदान करना मुश्किल बना रहे हैं, हैरिस ने कहा कि हमें लगता था कि एक महिला का अधिकार – संवैधानिक अधिकार, अपने शरीर के बारे में फैसला करने का अधिकार सुरक्षित है, लेकिन अब ऐसा नहीं है. प्रियंका के साथ सहमति जताते हुए हैरिस ने कहा कि आप एकदम सही कह रही हैं अभी कई चीजों पर बात करने की जरूरत है. इस दौरान प्रियंका और हैरिस ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भी अपने विचार साझा किए.
–भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…