New Delhi: इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (IICC) के पदाधिकारियों के आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अफ़ज़ल अमानुल्लाह ने अपने उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनका मुख्य लक्ष्य सेंटर को भारतीय मुसलमानों की प्रभावशाली आवाज़ बनाना है.
अफ़ज़ल अमानुल्लाह ने बताया कि सेंटर के संस्थापकों का भी यही उद्देश्य था कि यह संस्थान भारतीय मुसलमानों के लिए एक सशक्त आवाज़ बने. उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि सेंटर के सदस्य मुझे और मेरी टीम को इस चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाएंगे. नौकरशाह के रूप में देश और समाज की जिस तरह से मैंने सेवा की है, उससे आईआईसीसी के सदस्य वाक़िफ़ हैं. सदस्य मेरी ईमानदारी और योग्यता से प्रभावित हैं और उन्हें विश्वास है कि अफ़ज़ल अमानुल्लाह जैसा योग्य, कर्मठ और अनुभवी इंसान ही आईआईसीसी को तेज़ी से बुलंदी पर पहुंचा सकता है.”
अफ़ज़ल अमानुल्लाह की टीम के सदस्य और बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टी के उम्मीदवार डॉ. एम रहमतुल्लाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा, “आईआईसीसी के सदस्यों के हितों की रक्षा करना मेरी प्राथमिकताओं में से एक है. लोगों को इस सेंटर का सदस्य होने पर गर्व हो, यह अहसास कराना मेरा उद्देश्य है. भारत के मुसलमानों का यह सबसे महत्त्वपूर्ण केंद्र बन सकता है, अगर इसका संचालन योग्य और ईमानदार नेतृत्व के हाथों में आ जाए.”
अफ़ज़ल अमानुल्लाह की टीम में विभिन्न पदों के लिए कई योग्य उम्मीदवार शामिल हैं:
– उपाध्यक्ष: बदरुद्दीन खान
– बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टी: अतहर ज़या, कमाल फ़ारूक़ी, सैफ़ुल इस्लाम, सिकंदर हयात ख़ान, सोहैल रफ़त
– कार्यकारिणी सदस्य: डॉ मसरूर अली क़ुरैशी
इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के पदाधिकारियों के चुनाव आगामी 11 अगस्त को होंगे. यह चुनाव भारतीय मुस्लिम समुदाय के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह संस्था उनके सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाती है.
अफ़ज़ल अमानुल्लाह और उनकी टीम ने सदस्यों को विश्वास दिलाया है कि वे IICC को एक सशक्त और प्रभावी संगठन बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो भारतीय मुसलमानों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सके.
– भारत एक्सप्रेस
POONAM PANDEY REACTS TO TIGER SHROFF FIRING: मुंबई के पॉश इलाके जुहू में बॉलीवुड अभिनेता…
Lawrence Bishnoi Gang Targets Bollywood: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद जानिए उन 7 बड़े…
Mecca Mosque Controversy Facts: मक्का की मस्जिद में कथित अश्लीलता के आरोप में दो बांग्लादेशी…
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Koffee With Karan: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद…
किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.…
Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…