उत्तर प्रदेश

आषाढ़ी एकादशी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं; दिया ये खास संदेश

PM Modi: आज उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में देवशयनी एकादशी यानी आषाढ़ी एकादशी मनाई जा रही है. प्रयागराज में संगम तट पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं तो वहीं मंदिरों से लेकर घरों में पूजा-अर्चना की जा रही है.

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आषाढ़ी एकादशी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि इस त्योहार में विनम्रता और करुणा के भाव को बनाए रखने की अपील की. तो वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने भी देवशयनी एकादशी पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं! भगवान विट्ठल का आशीर्वाद सदैव हम पर बना रहे और हम सभी को सुख और समृद्धि से भरपूर समाज बनाने के लिए प्रेरित करें. यह त्योहार आपमें भक्ति, विनम्रता और करुणा का संचार करे. हम भी अत्यंत ईमानदारी से गरीब से गरीब लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित हों.”

बता दें कि पीएम ने एक्स पोस्ट में भगवान विट्ठल का जिक्र किया है. दरअसल, भगवान विट्ठल, विठोबा अर्थात पाण्डुरंग एक हिन्दू देवता हैं जिनकी पूजा मुख्य तौर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश में होती है. इन्हें भगवान विष्णु अथवा उनके अवतार, कृष्ण की अभिव्यक्ति भी माना जाता है.

ये भी पढ़ें-15 अगस्त पर अमेरिका जैसे हमले की आशंका, टारगेट किलिंग के मिले इनपुट; दिल्ली पुलिस आयुक्त ने दिया ये आदेश

सीएम योगी ने भी दी बधाई

बता दें कि आषाढ़ी एकादशी को देवशयनी एकादशी भी कहते हैं. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुजन को पावन देवशयनी एकादशी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! जगत नियंता भगवान श्री विष्णु से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो, संपूर्ण सृष्टि का कल्याण हो.

बता दें कि इस एकादशी से भगवान विष्णु का शयन काल माना जाता है. पुराणों के अनुसार, इस दिन से भगवान विष्णु चार मास के लिए क्षीरसागर में शयन करते हैं. इसे हरिशयनी एकादशी भी कहा जाता है. इसी दिन से चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है.

 

की गई श्री विट्ठल रुक्मिणी महापूजा

तो वहीं इस मौके पर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आरके पुरम में श्री विट्ठल मंदिर में पूजा-अर्चना की. दूसरी ओर इस खास अवसर पर आज तड़के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पत्नी संग पंढरपुर स्थित मंदिर में श्री विट्ठल रुक्मिणी महापूजा संपन्न की है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ किसान बालू शंकर अहिरे (55 वर्ष) और उनकी पत्नी आशाबाई बालू अहिरे (50 वर्ष) भी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 minute ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

6 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

20 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

24 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

35 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

40 minutes ago