(प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)
भारत में पिछले 10 सालों में मेडिकल एजुकेशन में विश्वसनीय वृद्धि देखी गई है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यसभा को बताया कि 2013-14 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी, जो 2024-25 में दोगुनी होकर 780 हो गई है. इसमें 102 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 2013-14 से 2024-25 के दौरान एमबीबीएस की सीटें भी 51,348 से बढ़कर 1,18,137 हो गईं और इसमें 130 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
यूपी में मेडिकल कॉलेज
उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई. 2014 में 30 से बढ़कर, राज्य में अब 86 मेडिकल कॉलेज हैं. मेडिकल सीटों में भी सबसे अधिक वृद्धि के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है. साल 2014 में 3,749 सीटें थीं, जो अब बढ़कर अब 12,425 सीटें हो गई हैं. महाराष्ट्र में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 44 से बढ़कर 80 हो गईं. राज्य ने अपनी एमबीबीएस सीट क्षमता को भी एक दशक पहले 5,590 से बढ़ाकर 11,845 कर दिया है. तेलंगाना, जिसके पास 2014 में कोई मेडिकल कॉलेज नहीं था, अब 65 हैं. वहीं, राज्य में अब 9,040 एमबीबीएस सीटें भी हैं.
इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली, मिजोरम और नागालैंड में एक-एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया गया है. इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में 2013-14 में कोई मेडिकल कॉलेज नहीं था. राजस्थान में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई. प्रदेश साल 2013-14 में 1,750 सीटों वाले 10 कॉलेजों से बढ़कर 2024-25 में 6,475 सीटों वाले 43 कॉलेजों तक पहुंच गया.
ये भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेजों के लिए 90,000 से ज्यादा पद स्वीकृत, इनमें 14,179 केवल दिल्ली AIIMS को दिए
मध्य प्रदेश में 12 कॉलेज (1,700 सीटों) से बढ़कर 31 कॉलेज (5,200 सीटें) हो गए, जबकि छत्तीसगढ़ में पांच कॉलेज (600 सीटें) से बढ़कर 16 कॉलेज (2,455 सीटें) हो गए. दिल्ली में तीन और कॉलेज जुड़ गए, जिससे मेडिकल कॉलेजों की संख्या 7 से बढ़कर 10 हो गई. जबकि एमबीबीएस सीटें 900 से बढ़कर 1,497 हो गईं. कर्नाटक में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 46 से बढ़कर 73 हो गईं, जबकि तमिलनाडु में एमबीबीएस सीटें 6,215 से बढ़कर 12,050 हो गईं. इस बीच, मंत्रालय ने लोकसभा को सूचित किया कि देश में मेडिकल कॉलेजों के लिए कुल 90,794 पद मंजूर हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…