देश

India-France Rafale-M Deal: राफेल डील डन.. ₹63,000 करोड़ में फ्रांस से मिलेंगे परमाणु बम दागने वाले 26 ऐसे विमान, समंदर में तैनात नौसैनिकों के हाथों में होगी कमान

Defense News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हालिया आतंकी हमले के बाद जारी तनाव के बीच भारत ने अपनी समुद्री ताकत को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. सोमवार को भारत और फ्रांस के बीच एक ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिसके तहत भारतीय नौसेना के लिए 63,000 करोड़ रुपये में 26 राफेल मरीन (Rafale-M) फाइटर जेट खरीदे जाएंगे.

22 सिंगल-सीट और 4 ट्विन-सीट जेट मिलेंगे

इस समझौते में 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर राफेल-M विमान शामिल हैं. ये अत्याधुनिक लड़ाकू विमान भारतीय नौसेना के स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर तैनात किए जाएंगे. इस डील से भारत की समुद्री ताकत कई गुना बढ़ेगी और खासतौर पर पाकिस्तान के लिए यह एक नई चुनौती होगी.

डील में रक्षा सचिव, नौसैनिक अधिकारी रहे मौजूद

इस डील पर भारत की ओर से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने हस्ताक्षर किए. इस दौरान नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल के. स्वामीनाथन भी मौजूद थे. यह सौदा ऐसे वक्त हुआ है जब भारत अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को लेकर सजग है और तकनीकी अपग्रेडेशन को प्राथमिकता दे रहा है.

मल्टीरोल फाइटर जेट है राफेल-M लड़ाकू विमान

राफेल-M एक मल्टीरोल फाइटर जेट है जिसमें AESA राडार और स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम लगा है. इसकी सबसे बड़ी ताकत है हवा में रीफ्यूलिंग की सुविधा, जिससे इसकी रेंज काफी बढ़ जाती है. यह विमान मेटियोर, स्कैल्प और एक्सोसैट जैसी एडवांस मिसाइलों से लैस हो सकता है. यह जेट समुद्री निगरानी, जासूसी और सटीक हमले जैसे मिशनों में अत्यंत सक्षम है.

पहले से 36 राफेल वायुसेना में, अब बढ़कर 62 होंगे

भारत पहले ही 2016 में फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीद चुका है जो वायुसेना के अंबाला और हाशिमारा एयरबेस से संचालित होते हैं. अब 26 नए राफेल-M विमानों की डील से कुल संख्या 62 हो जाएगी, जिससे भारत की हवाई और समुद्री ताकत दोनों को एक नया आयाम मिलेगा.

🛩️ राफेल-M विमान की विशेषताएँ

  • मल्टीरोल क्षमता: राफेल-M एक मल्टीरोल लड़ाकू विमान है, जो विभिन्न प्रकार के मिशनों के लिए सक्षम है.​
  • AESA राडार: इसमें सक्रिय इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्कैनिंग राडार (AESA) है, जो बेहतर टारगेट डिटेक्शन और ट्रैकिंग की क्षमता प्रदान करता है.​
  • स्पेक्ट्रा EW सिस्टम: स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली इसे रडार से बचने में मदद करती है, जिससे यह अधिक स्टेल्थ बनता है.​
  • हवा में ईंधन भरने की क्षमता: यह विमान हवा में ईंधन भरने की क्षमता से लैस है, जिससे इसकी ऑपरेशनल रेंज बढ़ जाती है.​
  • मिसाइल और बम क्षमता: राफेल-M में मेटियोर, स्कैल्प और एक्सोसैट जैसी सटीक मार्गदर्शित मिसाइलों और बमों को ले जाने की क्षमता है.​

🚢 INS विक्रांत पोत पर होगी तैनाती

ये 26 राफेल-M विमान भारतीय नौसेना के स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर तैनात किए जाएंगे. यह तैनाती हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री शक्ति को और सशक्त बनाएगी.​

फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron

🤝 भारत-फ्रांस रक्षा साझेदारी पुरानी

यह डील भारत और फ्रांस के बीच रक्षा क्षेत्र में बढ़ती साझेदारी का प्रतीक है. इससे दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग और रणनीतिक संबंधों को भी मजबूती मिलेगी.​

यह भी पढ़िए: दिल्ली में आज फ्रांस के साथ होगी 63 हजार करोड़ की डील, जानें Rafale-M फाइटर जेट की खासियत

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 minutes ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

1 hour ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

2 hours ago