देश

PM मोदी पर बिलावल भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भारत ने पाक को लगाई लताड़, बीजेपी का पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर हल्ला बोल

PM नरेद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मत्री ने अपमानजनक टिप्पणी है. भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इस बयान को असभ्य बताया है. UNSC में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की फटकार के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी बौखला गए. बिलावल भुट्टो ने PM मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘गुजरात का कसाई’ बताया था. अब भारत ने इस बयान पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर PM मोदी पर बयान को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन (Protest) किया.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई किसी ने की है तो मोदी सरकार में हुई है. इस तरह के बयान किसी भी विदेश मंत्री को शोभा नहीं देते. उन्होंने कहा कि 1971 में आज ही के दिन जिस तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को धूल चटाई थी शायद उसका दर्द उनको अभी तक है. उसके बाद भी पाकिस्तान आतंकवादियों को पैदा करने, बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करता रहा.

वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस तरह कि टिप्पणियां पाकिस्तान का स्तर जाहिर करती हैं कि वो भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए किस हद तक जा सकता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री साल 1971 को भूल गए हैं जब पाकिस्तान की सरकार ने बंगालियों और हिंदुओं का नरसंहार किया था.

लादेन को शहीद कहता है पाक- बागची

अरिंदम बागची ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो ओसामा बिन लादेन को शहीद के तौर पर पेश करता है और हाफिज सईद, मसूद अजहर, साजिद मीर और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों को शरण देता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अलावा कोई और देश संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित 126 आतंकवादियों और 27 आतंकी संस्थाओं को शरण देने पर शेखी नहीं बघार सकता है.

करतूतों पर पर्दा डाल रहा हैं पाक- बागची

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि काश पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कल मुंबई की नर्स को ध्यान से सुना होता, जिन्होंने पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब की गोलियों से 20 गर्भवती महिलाओं की जानें बचाईं थीं. जाहिर है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री की अपने देश की करतूतों पर पर्दा डालने में ज्यादा दिलचस्पी थी.

ये भी पढ़ें : Pakistan Army Chief असीम मुनीर की गीदड़भभकी, कहा- हमला हुआ तो भारत से जंग को तैयार

पाक को अपना नजरिया बदलने की जरूरत- बागची

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री को अपना गुस्सा देश के आतंकवादी संगठनों के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहिए जिन्होंने आतंक को पाकिस्तान की नीति का हिस्सा बना दिया है. पाकिस्तान को अपना नजरिया बदलने की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

13 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

24 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

26 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

50 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago