यूटिलिटी

Indian Railway: ट्रेन में सफर के दौरान सामान हो गया चोरी तो परेशान न हों, ऐसे होगी नुकसान की भरपाई

भारतीय रेल प्रतिदिन करोड़ों लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है. ऐसे में इसे देश की लाइफ लाइन माना जाता है. हर दिन करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. ऐसे में कई बार सफर के दौरान उनका सामान गुम हो जाता है. ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

कई बार रेलवे स्टेशन से यात्रियों का सामान चोरी होने की घटना सामने आ चुकी है. ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. नियमों के मुताबिक रेलवे परिसर या ट्रेन से अगर किसी यात्री का सामान चोरी हो जाता है तो वह दावा कर सकता है और रेलवे से उस सामान का मुआवजा ले सकता है.

ये भी पढ़ें- PNB Alert: पीएनबी के कस्टमर्स ध्यान दें! कैश डिपॉजिट करने के बाद जरूर करें ये काम

रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अगर ट्रेन में चोरी या डकैती जैसी कोई घटना होती है तो इसकी शिकायत तुरंत ट्रेन के कंडक्टर, कोच अटेंडेंट, गार्ड या जीआरपी से करें. इसके बाद आप एक एफआईआर फॉर्म भरें.

इसके बाद रेलवे अपनी रिपोर्ट दर्ज कर आपके सामान का पता लगाने की कोशिश करेगी नहीं तो बाद में मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर सकती है.

ये भी पढ़ें- LIC Alert: एलआईसी पॉलिसीहोल्डर इस मैसेज से रहें सावधान, वरना हो सकते हैं ठगी के शिकार

रेलवे ने यात्रियों का सामान नीचे रखने के लिए ऑपरेशन अमानत शुरू किया है. इस ऑपरेशन के जरिए सभी रेल मंडल खोए हुए सामान की जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करते हैं.

ट्रेन छूट जाने पर भी मिलता है रिफंड

जिस ट्रेन से यात्री सफर करने वाले हैं, और किसी कारण उसे पकड़ नहीं पाते हैं  जिससे यात्री सफर नहीं कर पाते हैं तो आप इस स्थिति में टिकट का पैसा वापस पा सकते हैं. इसके लिए आपको टिकट रिफंड के लिए क्लेम करना होगा. रिफंड पाने के लिए आपको कुछ शर्तों का पालन करना पड़ेगा.यदि आपकी ट्रेन छूट गई है तो आपको टीडीआर (Ticket Deposit Receipt-TDR) फाइल करना होगा आप चार्टिंग स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के एक घंटे के अंदर ही टीडीआर फाइल कर सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

10 या 11 नवंबर, कब है भाई दूज? असमंजस हुआ दूर, जानिए तिलक का सही शुभ मुहूर्त

भाई दूज 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि यह पर्व 10 नवंबर को…

10 seconds ago

आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट ने विजयन को तुरंत राहत देने से किया इनकार? जानिए 26 अक्टूबर का बड़ा पेंच

Supreme Court: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की ओर से दायर याचिका पर जल्द…

45 seconds ago

नवरात्रि की षष्ठी पर पीएम मोदी ने मां कात्यायनी को किया नमन, साझा किया ‘भवानी अष्टकम’ भजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को नमन करते हुए सोशल…

8 minutes ago

पीएम मोदी इस साल के अंत में जाएंगे कनाडा; व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…

20 minutes ago

आखिर क्यों दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुआ पाकिस्तान? जानिए हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट का कड़वा सच

Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…

24 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

41 minutes ago