भारत बनाम श्रीलंका (फोटो- ICC)
IND vs SL Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में मंगलवार को मेजबान श्रीलंका और भारत के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन ये फैसला गलत साबित हुआ. टीम इंडिया की शुरूआत तो अच्छी रही थी और पहले विकेट की साझेदारी में रोहित-शुभमन गिल ने 80 जोड़े थे, लेकिन इसके बाद डुनिथ वेलालगे और असलंका की फिरकी के आगे टीम इंडिया के बैटर मुश्किलों में नजर आए और पूरी टीम 213 रनों पर ऑल आउट हो गई.
80 रनों पर पहला विकेट गंवाने वाली टीम इंडिया 189 रनों पर 8 विकेट गंवा चुकी थी. डुनिथ वेलालगे ने भारतीय बल्लेबाजों को खासा परेशान किया और 40 देकर उन्होंने 5 विकेट झटके. वहीं असलंका की स्पिन का काट भी भारतीय बल्लेबाज नहीं ढूंढ पाए. असलंका ने 4 विकेट लिए.
भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पारी के बाद मेजबानों के खिलाफ भी विस्फोटक शुरूआत की और 53 रन बनाए. वहीं शुभमन 19 रन बनाकर आउट हुए. जबकि पाक के खिलाफ शतक लगाने वाले विराट कोहली 3 और केएल राहुल 39 रन बनाकर आउट हुए. दोनों बल्लेबाजों को वेलालगे ने पवेलियन भेजा.
वहीं ईशान किशन ने 33 रनों की धीमी पारी खेली. जबकि हार्दिक और रवींद्र जडेजा भी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 5 एवं 4 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. कोलंबो की इस पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही है और ऐसे में श्रीलंकाई स्पिनर्स के सामने भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए.
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली टीम में एक बदलाव किया है. टीम ने शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. जबकि श्रीलंका ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. मेजबानों ने वही टीम उतारी है जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतारा था.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…
चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…
Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़…
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान पवन सिंह और नीलम गिरी का…