मनोरंजन

पहले ‘पठान’ अब ‘जवान’… ‘किंग खान’ ने बॉलीवुड के सूखे को किया खत्म, आसान नहीं थी OTT से थिएटर की राह

Sharukh Khan Comeback: पिछले 4 सालों में कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट हाथ में नहीं लेने वाले शाहरूख खान ने ‘जवान’ के रिलीज के साथ साबित कर दिया है कि उन्हें किंग खान क्यों कहा जाता है. पहले ‘पठान’ और अब ‘जवान’ से किंग खान खूब कमाई कर रहे हैं. 2010 से 2020 के बीच शाहरूख खान की 12 फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन ब्लॉकबस्टर रही एकमात्र फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’. लेकिन इनदिनों बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान का जलवा है.

फैन (2016), जब हैरी मेट सेजल (2017) और जीरो (2018) जैसी फ्लॉप फिल्मों और चार साल के गैप के बाद, किंग खान ने इस साल दो ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाका किया है. उनकी एक और फिल्म लाइनअप में है. लोकप्रिय निर्देशक राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी तीसरी फिल्म ‘डंकी’ इस दिसंबर में रिलीज होने वाली है. उम्मीद है कि शाहरूख इस फिल्म में भी कमाल करेंगे.

जब कोरोना ने लगाया बॉलीवुड पर ब्रेक

साल 2019 में बॉलीवुड में पैसों की मानो बारिश हो रही थी. पहली बार ऐसा हुआ था कि 17 फिल्में 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हुईं थीं. 17 फिल्मों में से एक ऋतिक रोशन की ‘वार’ ने 318 करोड़ रुपए का नेट बिजनेस किया था. वहीं ‘उरी,’ ‘कबीर सिंह’, ‘हाउसफुल-4’, ‘मिशन मंगल’, ‘दबंग-3’ और ‘भारत’ जैसी 6 फिल्मों ने 200 करोड़ रुपए ज्यादा का कलेक्शन करके बॉलीवुड में विस्फोट कर दिया था. लेकिन बॉलीवुड एक खतरे से अंजान थी जो चीन में पनप रहा था.

साल 2020 की शुरुआत हुई. 2019 में चीन में पनपे कोरोना वायरस ने धीरे-धीरे दुनिया को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया. भारत में भी इस जानलेवा वायरस की पहुंच बनी. भारी संख्या में लोग बीमार होने लगे. गंभीर स्थिति को देखते हुए मोदी सरकार ने देश में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया. रेस्तरां से लेकर बार तक…जिम से लेकर खेल मैदान तक सबकुछ बंद कर दिया गया. जिन फिल्मों की शूटिंग होनी थी उसे भी रोक दिया गया. थियेटरों में ताले लग गए. सही मायनों में 2020 के पहले दो महीने में सिर्फ अजय देवगन की ‘तानाजी’ ही करीब 280 करोड़ रुपए का नेट बिजनेस करके हिट का तमगा पहन पाई थी. शाहरूख भी कोरोना की मार से नहीं बच पाए. 2018 में जीरो के फ्लॉप हो जाने के बाद किंग खान बिल्कुल साइलेंट ही हो गए थे.

कोविड के दौरान OTT का कमाल

कोविड 19 महामारी के दौरान वैश्विक ओटीटी बाजार में भयंकर वृद्धि हुई. लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही 2019 में ओटीटी बाजार 15 फीसदी बढ़ गया था. कोरोना केस बढ़ने और लॉकडाउन बढ़ाए जाने के कारण, लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे. अधिकांश सिनेमा हॉल, मॉल, एडवेंचर पार्क बंद कर दिए गए थे. लोगों के पास मनोरंजन के बहुत ही कम विकल्प बचे हुए थे. वे हमेशा अपने घरों में ही अपना मनोरंजन करने के साधन खोजने की कोशिश करते रहे. और कहीं न कहीं यहीं से ओटीटी प्लेटफॉर्म को बुम मिला.

OTT पर धराधर रिलीज होने लगी फिल्में

कोरोना महामारी के दौरान थिएटर बंद होने के चलते सबसे पहले अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो ने ओटीटी पर रिलीज की गई. सिनेमावालों ने बहुत हंगामा किया था. लेकिन उसके बाद अजय देवगन की भुज, अक्षय की लक्ष्मी जैसी कई फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया. वहीं फिल्मों के जानकारों की मानें तो बीते कुछ सालों में बच्चन पांडे से लेकर हीरोपंती 2 और जयेशभाई जोरदार से लेकर रनवे-34 तक कुछ कमाल नहीं कर पाई. फिल्म मेकर्स ने रिस्क लेने के बजाय सीधे फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करना शुरू कर दिया. हालांकि, अब ये सिलसिला थमता नजर आ रहा है.

थिएटरों में फिल्मों की हुई वापसी

पोस्ट कोविड के बाद बॉलीवुड भयंकर नुकसान से गुजर रही थी. बड़ी बजट की फिल्में भी लगातार बॉक्स ऑफिस पर धाराशायी होती जा रही थी. स्टार पावर, एक्सॉटिक लोकेशन, बिग बजट, प्रमोशन जैसे कोई भी जतन काम नहीं आ रहे थे. वजह थी लोगों का थियेटर न आना. फिर आया साल 2023. इस साल की शुरुआत किंग खान की ‘पठान’ के साथ. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े. महफिल लूटने वाली इस फिल्म ने 1 हजार करोड़ रुपये कमा लिए. बीच में भी एक दो फिल्मों ने ठीक-ठाक बिजनेस किया. फिर अगस्त में रिलीज हुई गदर 2 ने तो गदर ही मचा दिया. ड्राई चल रहे बॉलीवुड में मानों पैसों की बारिश होने लगी. अक्षय की ओएमजी 2 ने भी खूब कमाए. वहीं साल में दूसरी बार बॉलीवुड पर राज करने आए शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ ने अबतक 500 करोड़ कमा लिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

23 minutes ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

40 minutes ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

1 hour ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

2 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

2 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

2 hours ago