मनोरंजन

मीना कुमारी की बायोपिक के साथ डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे मनीष मल्होत्रा! बतौर लीड एक्ट्रेस कृति सेनन को किया साइन

Manish Malhotra: इंडियन सिनेमा का इतिहास 100 साल से भी पुराना है और एक्टर्स, डायरेक्टर्स सहित कई अन्य लोगों के योगदान के बाद ही आज इसकी पहुंच विदेशों तक है. दुनिया के अलग-अलग देशों में इंडियन सिनेमा को देखा और पसंद किया जाता है. हिंदी सिनेमा में मीना कुमारी का भी अहम योगदान रहा है. मीना कुमारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती थीं.

ऐसे में अब उनकी बायोपिक बन रही है जिसका निर्देशन, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा करेंगे. आपको बता दें कि मनीष मल्होत्रा अब डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं. वह मीना कुमारी की बायोपिक बना रहे हैं जिसमें उनके फैंस को मीना कुमारी की कहानी जानने का मौका मिलेगा. पाकीजा से लेकर बैजू बावरा और फूल और पत्थर तक दिवगंत मीना कुमारी ने सिनेमा प्रेमियों को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. ये ही कारण है कि लोग आज भी उन्हें नहीं भूल पा रहे हैं. इसलिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने क्रिएटिव डिजाइनर कपड़ो के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर अभिनेत्री की बायोपिक के साथ बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं.

कृति सनन बनेंगी मीना कुमारी

लीजेंड्री एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक पर आखिरकार काम शुरू हो गया है. फिल्म फिलहाल स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है और इसके बाद रेकी, कास्टिंग आदि और फिर शूट भी शुरू होगा. इस फिल्म से बतौर निर्देशक मनीष मल्होत्रा डेब्यू करेंगे. वहीं फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे. दिग्गज अदाकारा मीना कुमारी के किरदार में कृति सेनन नजर आएंगी.

मनीष मल्होत्रा के लिए एक लक्ष्य पूरा करने जैसा है यह प्रोजेक्ट

मनीष मल्होत्रा ने हमेशा मीना कुमारी के जादू को फिर से बनाने का सपना देखा है. एक डायरेक्टर के रूप में अपनी अनूठी दृष्टि के साथ, उनका लक्ष्य प्रतिष्ठित एक्ट्रेस का सम्मान करना और सिनेमा के माध्यम से उनकी अविश्वसनीय कहानी बताना है. दिवंगत एक्ट्रेस की बायोपिक अभी स्क्रिप्ट लिखने के चरण में है। अपनी सदाबहार और भावपूर्ण एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध मीना कुमारी भारतीय सिनेमा की एक प्रिय हस्ती रही हैं. यह फिल्म इंडस्ट्री पर उनके महत्वपूर्ण प्रभाव और उनके स्थाई आकर्षण को श्रद्धांजलि देने का प्रयास करती है, जो सभी उम्र के दर्शकों को मोहित करेगी.

ये भी पढे़ं:सावन या बारिश के महीने में शराब और मीट से कर लें तौबा, विज्ञान भी बताता है यह वजह

मीना कुमारी ने अपने करियर में 90 से अधिक बेहतरीन फिल्में दी

मीना कुमार ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. एक्ट्रेस ने अपने 33 वर्ष के करियर में 90 से अधिक बेहतरीन फिल्में दी. दुर्भाग्यवश 38 वर्ष की कम उम्र में लीवर सिरोसिस के कारण उनका निधन हो गया. मीना कुमारी ने मुख्य रूप से विजय भट्ट की प्रस्तुतियों जैसे लेदर फेस, अधूरी कहानी, पूजा और एक ही भूल में काम किया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

36 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago