Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारतीय वायुसेना का “Operation Sindoor”, बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर बड़ा हवाई हमला

भारतीय वायुसेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर हवाई हमला किया. इस हमले में 14 आतंकियों के मारे जाने की खबर है, जिससे भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति का संकेत मिलता है.

Operation Sindoor

भारतीय वायुसेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर शहर में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के मुख्यालय पर हवाई हमला किया है, ऐसी जानकारी पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह हमला बहावलपुर के मारकज़ सुभान अल्लाह परिसर पर किया गया, जो इस आतंकी संगठन का प्रमुख अड्डा माना जाता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में करीब 14 आतंकियों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मारकज़ सुभान अल्लाह को न केवल JeM का ऑपरेशनल सेंटर माना जाता है, बल्कि यह स्थान संगठन के सरगना मौलाना मसूद अजहर का निवास स्थान भी रहा है.

बहावलपुर पाकिस्तान का 12वां सबसे बड़ा शहर है और लंबे समय से जैश-ए-मोहम्मद की गतिविधियों का गढ़ माना जाता है. यह परिसर पाकिस्तानी सेना की 31वीं कोर के मुख्यालय के पास स्थित है, जिससे यह संदेह और गहराता है कि JeM को पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसियों से संरक्षण मिल सकता है.

मौलाना मसूद अजहर, जिसे 2019 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया था, लंबे समय तक बहावलपुर में खुलकर सक्रिय रहा. हालांकि हाल के वर्षों में उसकी सार्वजनिक मौजूदगी कम होती गई है. अब संगठन की कमान उसके भाई अब्दुल रऊफ अजहर और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के हाथ में है.

यह कार्रवाई भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति और जवाबी रणनीति का संकेत देती है. ऑपरेशन सिंदूर को आतंकी ढांचों को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor का बजरंग कनेक्शन! बोले Sudhanshu Trivedi- वज्र देह दानव दलन

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital