देश

माछिल में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Terrorist hideout busted in Kupwara: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल इलाके में आज सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की. विशेष खुफिया सूचना के आधार पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) माछिल और भारतीय सेना की 12 सिख यूनिट ने संयुक्त अभियान चलाकर एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया.

यह संयुक्त अभियान पुलिस स्टेशन कुपवाड़ा और पुलिस पोस्ट माछिल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सेदोरी नाला, मुश्ताकाबाद माछिल (समशा बेहक वन क्षेत्र) के जंगली इलाके में चलाया गया. अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक सक्रिय आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया.

भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. बरामदगी में पांच एके-47 राइफलें, आठ एके-47 मैगजीन, एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, एके-47 के 660 राउंड गोला-बारूद, एक पिस्तौल राउंड और एम4 राइफल के 50 राउंड शामिल हैं.

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आतंकी क्षेत्र में शांति भंग करने की साजिश रच रहे थे. हालांकि, सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. इस सफलता के बाद इलाके में सुरक्षा और सतर्कता और बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने कहा कि आगे की जांच जारी है और क्षेत्र में किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि को रोकने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

रिपोर्टर: रईस


ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री ने आतंकियों की पर्ची क्यों नहीं निकाली, पहलगाम हमले पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

5 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

15 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

30 minutes ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

32 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

39 minutes ago