Viral Jokes: हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं, जो आपकी हंसी को कंट्रोल करना मुश्किल कर देंगे. तो चलिए, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह मजेदार सिलसिला…
बापू: रात को घर क्यों नहीं आया?
पप्पू: वो दोस्त के घर पढ़ाई कर रहा था.
बापू: तेरी रात की दारू अभी तक उतरी नहीं क्या?
पप्पू: क्यों बापू?
बापू: कमीने, तेरी पढ़ाई खत्म हुए 4 साल हो गए, अब तो तू नौकरी करता है!
आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था.
पुलिसवाला: कहां जा रहे हो?
पप्पू: दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने.
पुलिसवाला: इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
पप्पू: नहीं साहब, बीवी देगी.
पप्पू जैसे ही कॉलेज पहुंचा, खुशी से उछलने लगा.
दोस्त: क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
पप्पू: आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की.
दोस्त: वाह भाई, क्या बात हुई?
पप्पू: मैं बैठा था… लड़की बोली, उठो, ये लेडीज सीट है.
सेठ (नौकर से): जरा देखना तो कितना टाइम हो रहा है?
नौकर: मुझे टाइम देखना नहीं आता.
सेठ: अच्छा, कोई बात नहीं, यह देखकर बताओ कि बड़ी सूई कहां है और छोटी सूई कहां है?
नौकर: दोनों सूइयां घड़ी में हैं.
एक दर्जी बस में चढ़ा, तभी उसके पास फोन आया. उसने फोन उठाया और बोला…
“तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा.”
इतना सुनते ही पूरी बस खाली हो गई.
लड़की वाले लड़का देखने गए…
लड़की वाले: हमें ऐसा लड़का चाहिए जो कुछ खाता-पीता न हो और कोई गलत काम न करता हो.
पंडित जी: फिर तो आपको ऐसा लड़का अस्पताल के ICU में मिलेगा, वहां जाकर खोजो.
ये चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं. हमारा उद्देश्य केवल मनोरंजन है. किसी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का मजाक उड़ाना या नीचा दिखाना हमारा मकसद नहीं है.
ये भी पढ़ें: Jokes: आशिक के घर वालों ने ठुकराया प्रेम विवाह, वजह सुनकर दंग रह जाएंगे
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…