Indian Army defeated PLA after Galwan: भारत और चीन के सैनिकों के बीच 2020 में गलवान में झड़प हुई थी. इसके बाद एलएसी पर दो और झड़पें हुई थीं. इस बात का खुलासा 15 जनवरी को सेना दिवस पर हुआ जब वीर जवानों को सम्मानित किया जा रहा था.
जानकारी के अनुसार सेना के पश्चिमी कमान ने एक अलंकरण समारोह का आयोजन किया था. इस दौरान जवानों के लिए पढे गए प्रशस्ति पत्र में सामने आया कि चीन की पीएलए आर्मी के साथ गलवान में हुई झड़प के अलावा 2 और झड़प हुई थीं. इस झड़प में भारतीय सैनिकों ने चीनी आर्मी के छक्के छुड़ा दिए.
यह भी पढ़ेंः कितना खतरनाक है ‘जैश अल अदल’, जानें हमले के बाद पाकिस्तान क्यों हुआ आग-बबूला?
सेना की पश्चिमी कमान ने 13 जनवरी को एक वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो में वीरता पुरस्कार को लेकर टिप्पणी की गई थी. चीन से झड़प की घटनाएं सितंबर 2021 और नवंबर 2022 में हुई थीं. हालांकि सेना ने वीडियो को अपलोड करने के बाद पुनः हटा लिया.
बता दें कि गलवान में 2020 में हुई चीनी झड़प के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में बयान दिया था कि घुसपैठ की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों को हमारे सैनिकों ने खदेड़ दिया. चीन के इस दुस्साहस का जवाब देने वाले सैनिकों को सम्मानित भी किया जा चुका है.
2020 में जून के महीने में 15-16 की मध्य रात्रि को भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों के साथ झड़प हो गई थी. इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान और 1 कमांडर शहीद हो गए थे. इसके बाद पीएम मोदी ने लद्दाख का दौरा किया था. वहां सैनिकों को संबोधित किया था. हालांकि इस झड़प में चीन के कितने सैनिक मारे गए. इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ. लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट की मानें तो चीन के भी 40 सैनिक इस झड़प में मारे गए थे.
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…