देश

मणिशंकर अय्यर की बेटी के थिंक टैंक CPR पर गिरी गाज, सरकार ने FCRA लाइसेंस किया रद्द

MHA Suspend Yamini Think Tank FCRA License: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी यामिनी के नेतृत्व वाले थिंक टैंक CPR का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया है. इस थिंक टैंक का नाम सेंटर फाॅर पाॅलिसी रिसर्च (सीपीआर) है. जानकारी के अनुसार यह थिंक टैंक कई नियमों का उल्लंघन कर रहा था.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यामिनी के नेतृत्व वाले इस थिंक टैंक पर सरकार की नजर थी. ऐसे में नियम तोड़ने के आरोप में सरकार ने FCRA लाइसेंस निरस्त कर दिया है। बीते साल गृह मंत्रालय ने CPR का लाइसेंस सस्पेंड किया था.

यह भी पढ़ेंः गलवान के बाद भारतीय सैनिकों ने ड्रैगन को 2 बार धूल चटाई, आर्मी दिवस पर ऐसे हुआ खुलासा

इसलिए चला सरकार का डंडा

जानकारी के अनुसार सीपीआर को फोर्ड फाउंडेशन समेत कई विदेशी संस्थाओं से पैसा मिला था. इस संगठन पर आरोप है कि उसने गुजरात की सोशल वर्कर तीस्ता सीतलवाड़ के एनजीओ को चंदा भी दिया था. बता दें कि गृह मंत्रालय ने साल 2016 में तीस्ता के एनजीओ का एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिया था.

नीतिगत मुद्दों पर गहन रिसर्च करता था थिंक टैंक

कांग्रेस नेता की बेटी के नेतृत्व वाला एनजीओ थिंक टैंक 21वीं सदी के नीतिगत मुद्दों पर गहन रिसर्च करता है. संस्था की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार सीपीआर के जरिए भारत के थिंकर और पाॅलिसी मेकर्स एक साथ बैठकर नीतिगत फैसलों पर चर्चा करते थे. बता दें कि केंद्र सरकार लगातार विदेशों से मिलने वाले फंड को लेकर सख्ती बरत रही है. सीपीआर के अलावा सरकार न्यूजक्लिक और ऑक्सफैम समेत कई संस्थाओं का एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ेंः Mahua Moitra: पहले सांसदी गई, अब जबरन छीना जाएगा बंगला, महुआ मोइत्रा को जारी किया गया बेदखली का नोटिस

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

44 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago