रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
कोरोना से बचाव में कारगर है ये खास डाइट
Best diet to prevent Covid: कोरोनी का रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगी है. देश भर में कोरोना के नए वेरिएनट JN.1 के केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में WHO का कहना है कि करोना से बचने के लिए लोगों को अपनी डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. इतनी ही नहीं जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती हैं उनपर कोरोना तेजी से असर करता है. जसकी वजह से आपकी हेल्थ पर असर होने लगता है. इसलिए आपको हेल्दी और इम्यूनिटी बूस्टर डाइट को फॉलो करना चाहिए. हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया है कि प्लांट बेस्ट डाइट लेने से कोरोना संक्रमण होने का जोखिम 39% तक कम होता है. चलिए जानते हैं कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कैसी डाइट लेनी चाहिए.
वैज्ञानिको के अनुसार, अगर आप कोरोना संक्रमण को खत्म करना चाहते हैं तो आप अपने डाइट में नट्स, सब्जियां, लीगम्स, कुछ लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ ही साथ मीट आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं. WHO की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने दिसंबर में दुनियाभर से कोरोना के 10 हजार मामलें दर्ज किए गए थे. वहीं, हफ्ते में 3 बार से ज्यादा मीट खाने वाले लोगों में उन लोगों की तुलना में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक था, जिन्होंने प्लांट बेस्ड डाइट का सेवन किया.
अगर आप कोरोना संक्रमण से बचाना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में पालक, नट्स और हल्दी का सेवन कर सकते हैं.
कोरोना से बचाव के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है. जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन लोगों पर कोरोना जल्दी अटैक करता है. ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप अपने डाइट में पोष्टिक तत्वों से भरपूर आहार को अपने फूड में शामिल कर सकते हैं. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ऐसे फूड की जरूरत है जो शरीर को पोषण देने के साथ-साथ उसे अंदर से मजबूत बनाएं.
कोरोना से बचने के लिए शरीर को प्रोटीन की बेहद जरूरत होती है. प्रोटीन डाइट में चिकन, अंडे, दाल और पनीर का सेवन कर सकते हैं. अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं तो आपको हरी सब्जियों को डाइट में एड करना चाहिए. इसके साथ-साथ फलीदार सब्जियां भी खाएं.
ये भी पढ़ें:हड्डियों को लोहे जैसा कर देंगी ये 4 नॉन-डेयरी फूड्स, फायदे जान हो जाएंगे हैरान, आज से ही डाइट में करें शामिल
कोरोना से बचने के लिए आप अपनी डाइट में विटामिन जैसे विटामिन ए , विटामिन बी के साथ-साथ विटामिन ई की भी शामिल कर सकते हैं. लेकिन, अगर आप मछली का सेवन करते हैं तो नियमित तौर पर मछली खाएं.
अगर आप इस संक्रमण से बचना चाहते है तो आपको अपनी डाइट के साथ-साथ लाइफस्टाइल को भी चेंज करने की जरूरत है. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके आप कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं. साथ ही बाहर निकलते समय मास्क लगाने की आदत फिर से डालनी होगी.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने वकील के दफ्तर की तलाशी और जांच एजेंसी द्वारा जब्त डिजिटल सामग्री…
Anna Sahayata WhatsApp Number: भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई पहल…
Bihar Flood: नेपाल में भारी बारिश से बिहार के मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा…
पीपुल्स अवेयरनेस फोरम के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जेड. के. फैजान ने ऑल…
UP News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सीएम…
Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…