देश

भारत लौट रहे हैं ISS रिटर्न एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला, पीएम मोदी से मुलाकात, लखनऊ में मेगा इवेंट; जानें पोस्ट में क्या लिखा?

Shubhanshu Shukla Returns to India: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपनी ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) यात्रा के बाद रविवार, 17 अगस्त 2025 को भारत लौटने वाले हैं. वह अपने अनुभव मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं. शुभांशु शुक्ला ने फोटो शेयर की, जिसमें वे हवाई जहाज में मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा, जैसे ही मैं भारत आने के लिए हवाई जहाज में बैठा, मेरे दिल में कई भावनाएं चल रही हैं. मुझे उन शानदार लोगों से विदा लेते हुए दुख हो रहा है, जो पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार जैसे थे. साथ ही, अपने परिवार, दोस्तों और देशवासियों से पहली बार मिलने की खुशी भी है.

शुभांशु की उपलब्धियां

  • शुभांशु शुक्ला ने 25 जून 2025 को फ्लोरिडा से स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से लॉन्च होने के बाद 26 जून को आईएसएस पर पहुंचे.
  • उन्होंने 18 दिन के मिशन में तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 60 से ज्यादा प्रयोग और 20 जागरूकता सत्र किए.
  • वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने हैं.
  • उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की है.

सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?

शुभांशु शुक्ला ने एक X पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा ‘भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे दिल में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं. मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख है जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे. मैं मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने के लिए भी उत्साहित हूं. मुझे लगता है ज़िंदगी यही है – सब कुछ एक साथ.

आगे उन्होंने लिखा कि मिशन के दौरान और बाद में सभी से मिले अविश्वसनीय प्यार और समर्थन के बाद, मैं आप सभी के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए भारत वापस आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं. अलविदा कहना मुश्किल है, लेकिन हमें ज़िंदगी में आगे बढ़ते रहना चाहिए. जैसा कि मेरी कमांडर @astro_peggy कहती हैं ‘अंतरिक्ष उड़ान में एकमात्र स्थिर चीज बदलाव है’. मेरा मानना है कि यह बात ज़िंदगी पर भी लागू होती है. मुझे लगता है कि जीवन गाड़ी है समय पहिया’

भारत वापसी के बाद के कार्यक्रम

शुभांशु शुक्ला भारत आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और अपने गृहनगर लखनऊ भी जाएंगे. वह 22-23 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा, वह अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट से अपने आवास तक रोड शो के जरिए लखनऊ की जनता का शुक्रिया करेंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR की टेंशन खत्म! PM मोदी देंगे तोहफा भारत के पहले 8-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का तोहफा

इसरो की योजना

इसरो 2027 में अपनी पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान पर नजर गड़ाए हुए है. शुभांशु शुक्ला के अनुभव इसमें बड़ी भूमिका निभाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषण में भारत के अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना का भी जिक्र किया और शुभांशु की उपलब्धि को सराहा. शुभांशु शुक्ला की भारत वापसी और उनके अनुभव साझा करने की उत्सुकता ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. वह जल्द ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

27 minutes ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

30 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

41 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

44 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

51 minutes ago