भारत आ रहे हैं शुभांशु शुक्ला
Shubhanshu Shukla Returns to India: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपनी ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) यात्रा के बाद रविवार, 17 अगस्त 2025 को भारत लौटने वाले हैं. वह अपने अनुभव मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं. शुभांशु शुक्ला ने फोटो शेयर की, जिसमें वे हवाई जहाज में मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा, जैसे ही मैं भारत आने के लिए हवाई जहाज में बैठा, मेरे दिल में कई भावनाएं चल रही हैं. मुझे उन शानदार लोगों से विदा लेते हुए दुख हो रहा है, जो पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार जैसे थे. साथ ही, अपने परिवार, दोस्तों और देशवासियों से पहली बार मिलने की खुशी भी है.
शुभांशु की उपलब्धियां
- शुभांशु शुक्ला ने 25 जून 2025 को फ्लोरिडा से स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से लॉन्च होने के बाद 26 जून को आईएसएस पर पहुंचे.
- उन्होंने 18 दिन के मिशन में तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 60 से ज्यादा प्रयोग और 20 जागरूकता सत्र किए.
- वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने हैं.
- उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की है.
सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?
शुभांशु शुक्ला ने एक X पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा ‘भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे दिल में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं. मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख है जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे. मैं मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने के लिए भी उत्साहित हूं. मुझे लगता है ज़िंदगी यही है – सब कुछ एक साथ.
आगे उन्होंने लिखा कि मिशन के दौरान और बाद में सभी से मिले अविश्वसनीय प्यार और समर्थन के बाद, मैं आप सभी के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए भारत वापस आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं. अलविदा कहना मुश्किल है, लेकिन हमें ज़िंदगी में आगे बढ़ते रहना चाहिए. जैसा कि मेरी कमांडर @astro_peggy कहती हैं ‘अंतरिक्ष उड़ान में एकमात्र स्थिर चीज बदलाव है’. मेरा मानना है कि यह बात ज़िंदगी पर भी लागू होती है. मुझे लगता है कि जीवन गाड़ी है समय पहिया’
भारत वापसी के बाद के कार्यक्रम
शुभांशु शुक्ला भारत आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और अपने गृहनगर लखनऊ भी जाएंगे. वह 22-23 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा, वह अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट से अपने आवास तक रोड शो के जरिए लखनऊ की जनता का शुक्रिया करेंगे.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR की टेंशन खत्म! PM मोदी देंगे तोहफा भारत के पहले 8-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का तोहफा
इसरो की योजना
इसरो 2027 में अपनी पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान पर नजर गड़ाए हुए है. शुभांशु शुक्ला के अनुभव इसमें बड़ी भूमिका निभाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषण में भारत के अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना का भी जिक्र किया और शुभांशु की उपलब्धि को सराहा. शुभांशु शुक्ला की भारत वापसी और उनके अनुभव साझा करने की उत्सुकता ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. वह जल्द ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


