देश

Indian Coast Guard: पाकिस्तानी नांव से भारी मात्रा में गोला-बारूद और ड्रग्स बरामद, 10 गिरफ्तार

Indian Coast Guard Operation: भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार तड़के एक संयुक्त अभियान में भारतीय जलक्षेत्र से चालक दल के 10 सदस्यों के साथ एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा और उसके पास से 40 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया. जिसकी कीमत करीब 300 करोड़ है.

तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने एक बयान में कहा कि 25/26 दिसंबर की मध्यरात्रि के दौरान, एक विशिष्ट खुफिया इनपुट पर आईसीजी ने रणनीतिक रूप से अपने फास्ट पेट्रोल क्लास शिप आईसीजीएस अरिंजय को काल्पनिक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के करीब के क्षेत्र में गश्त के लिए तैनात किया. सोमवार तड़के पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौका अल सोहेली को भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया. भारतीय तटरक्षक पोत द्वारा ललकारे जाने पर, पाकिस्तानी नौका ने टालमटोल शुरू कर दी और चेतावनी के शॉट लगाने पर भी नहीं रुकी.

गोला-बारूद और नशीला पदार्थ बरामद

तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने अपने बयान में कहा कि नाव की व्यापक तलाशी के बाद, कुछ हथियार, गोला-बारूद और लगभग 40 किलोग्राम नशीला पदार्थ, जिसकी कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये है. चालक दल के साथ नाव को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच के लिए ओखा लाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने फिर उगला ज़हर, कहा-भारत को UNSC का स्थाई सदस्य नहीं बनने देंगे

ये भी पढ़ें: क्या पाकिस्तानी फौज वाकई सियासत में दखल नहीं देती, जानिए किसने कहा ऐसा?

18 महीनों में 7वां अभियान

पिछले 18 महीनों में भारतीय तट रक्षक और एटीएस, गुजरात द्वारा यह सातवां संयुक्त अभियान है और इसमें पहली बार ड्रग्स के साथ हथियार और गोला-बारूद की घुसपैठ की जा रही है. इस अवधि के दौरान, 44 पाकिस्तानी और 7 ईरानी चालक दल के सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ कुल 346 किलोग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत 1,930 करोड़ रुपये है, पहले ही जब्त की जा चुकी है

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

22 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

26 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

38 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

40 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

54 minutes ago