देश के 40 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प
देश के कुछ खास रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है. रेल मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कुल 54 रेल स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना बनाई जा रही है. इनमें से कुछ स्टेशनों का कार्य लगभग खत्म ही होने वाली है. इस कायाकल्प के दौरान स्टेशनों पर फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, चिल्ड्रन प्ले एरिया, दोनो साइड में बस और मेट्रो या स्थानीय परिवहन की उपलब्धता सुनिश्चत की जाएगी. देशभर में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास से रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था में विकास देखने को मिलने वाला है,
रेल मंत्रालय ने देश भर के कुछ खास स्टेशनों के पुनर्विकास को तेज कर दिया है. भारतीय रेलवे में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए 40 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास होने जा रहा है. जबकि, अन्य 14 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए टेंडर प्रक्रिया चालू कर दी गई है. इन स्टेशनों में अगले 5 महीनों में पुनर्विकास कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.
इन स्टेशनों के पुनर्विकास में विशाल रूफ प्लाजा, फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, चिल्ड्रन प्ले एरिया, स्थानीय उत्पादों के लिए खास स्थान आदि जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी. रेलवे स्टेशन के साथ दोनो तरफ परिवहन के विभिन्न साधनों जैसे मेट्रो, बस, टेंपो आदि की उपलब्धता भी सुनिश्चित होने वाली है.
इन रेलवे स्टेशनों के बुनियादी ढांचे के निर्माण में ‘दिव्यांगजनों’ के लिए ग्रीन बिल्डिंग टेक्नॉलजी और अन्य सुविधाओं को अपनाया जाएगा. यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंटेलिजेंट बिल्डिंग की अवधारणा पर स्टेशनों का विकास होने वाला है. स्टेशन पुनर्विकास रेलवे यात्रियों के साथ-साथ आम जनता के लिए स्टेशन पर ‘सिटी सेंटर’ जैसी सुविधाएं विकसित होने वाली हैं.
संवारे जा रहे यह स्टेशन
प्रमुख 40 स्टेशनों में उत्तर प्रदेश का अयोध्या रेलवे स्टेशन, गोमतीनगर, लखनऊ (चारबाग) स्टेशन को शामिल किया गया हैं. इसके साथ ही तिरुपति, गया, सोमनाथ, पुरी, जालंधर कैंट, साबरमती, ग्वालियर, उदयपुर सिटी, जैसलमेर, रामेश्वरम, सूरत, सिकंदराबाद, जयपुर, भुवनेश्वर, मुजफ्फरपुर आदि प्रमुख स्टेशनों को भी शामिल किया गया हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…