खेल

IPL 2023 Final: खिताबी जंग से पहले टेंशन में MS Dhoni, मिडिल ऑर्डर पर आई बात तो क्या होगा?

Chennai Super Kings, IPL 2023: बस तीन दिन और फिर पता चल जाएगा की आखिर आईपीएल 2023 की ट्रॉफी पर किसका कब्जा होगा. चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है. वहीं गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर के बाद दूसरे फाइनलिस्ट का पता भी जल्द चल जाएगा. मगर इस बीच कुछ ऐसा है जो महेंद्र सिंह धोनी को परेशान कर रहा है. अब जो बात माही को परेशान कर सकती है, तो वो कोई छोटी बात तो होगी नहीं. दरअसल, बल्ले से अब तक सीएसके के लिए उनकी ओपनिंग जोड़ी रन बनाते आई है, और अगर गलती से भी फाइनल मुकाबले में ऋतुराज और कॉनवे की जोड़ी नहीं चलती है तो सीएसके के लिए राह मुश्किल हो सकती है क्योंकि टीम के मिडिल ऑर्डर का हाल ज्यदा बढ़िया नहीं है.

खिताबी जंग से पहले टेंशन में माही

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के मुताबिक उनकी टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन जो फिक्र करने वाली बात है वो है टीम का मिडिल ऑर्डर. क्वालिफायर-1 में फाइनल की टिकट कटाने के बाद धोनी ने कहा था हमारे मिडिल ऑर्डर का टूर्नामेंट में उतना टेस्ट नहीं हो सका है, जितना होना चाहिए था.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: साढ़े 3 ओवर, 5 रन, 5 विकेट… तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड, आखिर कौन है ये आर्मी जवान का इंजीनियर बेटा?

दरअसल, इस सीजन सीएसके ने कई बार अपने बैटिंग लाइनअप में बदलाव किए है. इसकी वजह है उनके ओपनर का शानदार फॉर्म. ऋतुराज और कॉनवे का फॉर्म चेन्नई की टीम के प्लस पॉइंट है. वहीं नंबर-3 पर शिवम दुबे को भी मौके मिले लेकिन इसके बाद मिडिल ऑर्डर के बाकी खिलाड़ियों को विकेट पर जमने और खुलकर खेलने के पूरे मौके नहीं मिले हैं, वो चिंता का विषय है.

ऐसे में ये कमजोर कड़ी सीएसके को टेंशन दे सकती है. हालांकि अगर एक बार इस ओपनिंग जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी तो चेन्नई इस चुनौती को भी आसानी से पार कर लेगी. मगर चेन्नई और धोनी को ये बात ध्यान में रखनी होगी की टीम के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने का दारोमदार उनकी ओपनिंग जोड़ी पर ज्यादा होगा वरना CSK की गाड़ी का ब्रेक फेल हो सकता है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

9 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

25 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

26 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

32 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

46 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

55 minutes ago