देश

उड़ान भरने के दौरान इंडिगो फ्लाइट के इंजन में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (IndiGo fight) में कल रात एक बड़ा हादसा होते- होते बच गया.   आचानक उड़ान भरने के दौरान इंडिगो फ्लाइट (6E-2131) के इंजन में आग लगने से विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया.  पायलट की काबिलियत से ये बड़ा हादसा होते – होते रह गया, हालांकि आग लगने के बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया था.   हादसे के चलते यात्री बहुत घबराए दिखे.नतीजतन ये फ्लाइट 3 घंटे लेट उड़ी.

इंडिगो  एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली से बेंगलुरू जा रही फ्लाइट को उड़ान भरने के दौरान तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा.   इसके बाद फौरन पायलट ने टेक ऑफ को स्थगित कर दिया. एयरलाइन की ओर से बताया गया कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं. एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट ऑपरेशन के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है.  यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.

एक दिन पहले भी इंडिगो के विमान से एक पक्षी टकरा गया था जिसके बाद विमान की आपात लैंडिग करानी पड़ी.  एयरलाइन ने बयान में कहा था कि बोइंग 737 मैक्स विमान सुरक्षित उतर गया और विमान के आगमन पर सभी यात्रियों को से उतार लिया गया.

गौरतलब है कि हालिया महीनों में इंडिगो के विमानों में एक के बाद एक तकनीकी खराबियां आना भी आम बात हो गयी है.ये कोई पहली घटना नहीं है.  विमान से कभी पक्षी टकराने की घटनाएं सामने आतीं है, तो कभी विमान में चिंगारी निकलने या इंजन से आग निकलने की शिकायतें होती हैं.   इसी दौरान 6 जुलाई को डीजीसीए (DGCA) ने नोटिस जारी कर स्पाइसजेट के आधे विमानों पर रोक लगा दी थी.  स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी परेशानियों की कई घटनाओं के कारण यह फैसला लिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago