देश

यात्री की हालत बिगड़ने पर Indigo फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, पटना से जा रही थी दिल्ली

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उस वक्त इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ गई, जब एक यात्री की तबियत बिगड़ गई. यह फ्लाइट मंगलवार की दोपहर पटना से दिल्ली जा रही थी. करीब डेढ़ घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर इस विमान को यात्री की तबियत बिगड़ने के कारण खड़ा रहना पड़ा था.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो का विमान 6ई-2303 पटना से मंगलवार को दिल्ली जा रहा था. इसी बीच एक यात्री की हालत बिगड़ गई. इस पर आनन-फानन में पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल लखनऊ से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी और फिर मंगलवार दोपहर 2:45 बजे विमान के उतरने की अनुमति मिलने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान उतरा और एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टरों ने जांच यात्री का स्वास्थ्य चेक किया.

तबियत ज्यादा खराब होने के कारण यात्री को अपोलो मेडिक्स अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. इन सभी वजहों से विमान लखनऊ एयरपोर्ट से शाम 4:16 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भर सका. इस दौरान विमान के अन्य यात्री तय समय पर अपने गंतव्य तक न पहुंच पाने के कारण परेशान दिखे और फोन के जरिए अपने परिजनों को देरी के बारे में जानकारी देते रहे. वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने स्वजनों को लेने के लिए पहुंचे लोग भी विमान की देरी के कारण परेशान दिखे.

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी का ऐलान, जानिए गठबंधन पर क्या है रणनीति

यात्री का कम था ब्लड प्रेशर

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, विमान में सवार जिस यात्री की हालत बिगड़ी थी, उसकी पहचान मो. शब्बीर रहमान के तौर पर की गई है. बताया जा रहा है कि चिकित्सकीय जांच में पाया गया किउनका ब्लड प्रेशर कम था. इसी के साथ चेकअप के दौरान उनके शरीर में कमजोरी के साथ ही पानी की कमी भी डाक्टरों को मिली. इसको लेकर डॉक्टरों ने उनका उचित ट्रीटमेंट किया और सेहत का ध्यान रखने के लिए उचित सलाह भी दी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

6 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

25 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

37 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago