देश

MP: आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एनएसए के तहत दर्ज है केस, पुलिस कर रही है पूछताछ

MP: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी के उपर पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जहां कल मंगलवार 4 जुलाई को मामला दर्ज किया था, वहीं पुलिस ने 4-5 जुलाई की रात में तकरीबन दो बजे उसे गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार सीधी जिले के कुबरी गांव के खैरहवा से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर सेल की मदद ली गई थी. प्रवेश शुक्ला लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस की गिरफ्त में आने से बच रहा था. वहीं पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए उसकी पत्नी और मां को बैठा रखा था, जिन्हें उसकी गिरफ्तारी के बाद छोड़ दिया गया. गिरफ्तारी के बाद अपने बेटे का हाल देख मां जहां बिलख-बिलख कर रोने लगी, वहीं पुलिस ने तत्काल उन्हें घर भेजने की व्यवस्था की. गिरफ्तार आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है.

इन धाराओं में दर्ज हुआ है केस

मामले के तूल पकड़ने और संज्ञान में आने पर पुलिस ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए NSA के तहत केस दर्ज किया है. वीडियो वायरल होने के बाद सीधी की एडिशनल एसपी अंजुलता पटले ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि हम इसकी जांच कर रहे हैं कि इस वीडियो में कौन है? वहीं बेहारी पुलिस थाना में आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ IPC की धारा 294 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा प्रवेश शुक्ला पर एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(आर)(एस) भी लगाई गई है.

विधायक प्रतिनिधि है आरोपी प्रवेश शुक्ला!

प्रवेश शुक्ला के विषय में जो जानकारी सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है कि वह बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का पूर्व विधायक प्रतिनिधि है. वहीं यह वायरल वीडियो 9 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसमें दिख रहा स्थान सीधी जिले के कुबरी बाजार का है. वीडियो में प्रवेश शुक्ला नशे की हालत में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर रहा है. इसी दौरान किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग इस घिनौनी हरकत की कड़ी शब्दों में निंदा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Mumbai: शरद या अजित किसके साथ NCP के विधायक? आज फैसले की घड़ी, दोनों ने बुलाई बैठक

सीएम ने की थी एनएसए लगाने की बात

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जहां मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए लगाने की बात कही है वहीं बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा है कि प्रवेश शुक्ला मेरा प्रतिनिधि नहीं है.

Rohit Rai

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago