Rakhi Sawant Health Update
Rakhi Sawant Health Update: हाल ही में खबर आई थी कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत की तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. इसी बीच अब राखी सावंत के एक्स-हसबैंड रितेश ने उनकी हेल्थ को लेकर मीडिया से कुछ जानकारी शेयर की है, जिसमें उन्होंने राखी को लेकर कई सारी बातें बताई हैं.
रितेश ने कहा कि राखी को काफी दिनों से सीने में दर्द हो रहा था, लेकिन शुरुआत में हमने सोचा कि खाने पीने की वजह से उन्हें इस तरह की तकलीफ हो रही है. लेकिन कल उनका दर्द बहुत ज्यादा बढ़ गया. वो सुबह से ही कह रही थी उनको बहुत दर्द हो रहा है.
रितेश ने कहा, ‘वो चल भी नहीं पा रही थी. फिर उनका हाथ भी दर्द करने लगा. तो मैंने उन्हें नजदीकी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. डॉक्टर के इलाज के बाद राखी को कुछ देर के लिए अच्छा महसूस हुआ, लेकिन सुबह फिर से उन्हें परेशानी होने लगी. अभी उनकी हालत क्रिटिकल है. हार्ट अटैक के बारे में अब तक मैं आपको कुछ भी कन्फर्मेशन नहीं दे सकता. राखी का ईसीजी और ईको हुआ है. अब उनकी एंजियोग्राफी चल रहा है.’
यह भी पढ़ें : ‘The Kapil Sharma Show’ का होने जा रहा The End, अब ये कॉमेडियन नए शो के साथ लगाएगा हंसी का तड़का
इसके साथ-साथ डॉक्टर और भी टेस्ट कर रहे हैं, क्योंकि राखी के पेट में बड़ा सा फाइब्रॉइड निकला है, जो शायद कैंसर भी हो सकता है. डॉक्टर्स का कहना है कि शायद उस वजह से भी उन्हें ये परेशानी हो सकती है. उनके गर्भाशय में भी ट्यूमर मिला है, जिसको टेस्ट के लिए भेजा गया है, लेकिन अब तक डॉक्टर्स की तरफ से किसी भी प्रकार का कन्फर्मेशन नहीं दिया गया है. सभी टेस्ट के रिजल्ट आने के बाद ही डॉक्टर्स इस बारे में अपना स्टेटमेंट जारी करेंगे.’
वहीं रितेश ने ये भी दावा किया कि एक साल पहले तक राखी ठीक थी, लेकिन आदिल के उनकी जिंदगी में आने के बाद उन्हें इन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. आदिल के फिजिकल और मेंटल टार्चर की वजह से हमेशा मुस्कुराने वाली राखी स्ट्रेस में चली गईं. अब उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है.
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…