Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Indore Crime News: अजब सिंह का पत्नी संग हुआ गजब का विवाद, जहर भी खाया और गोली भी कैसे?

Indore Crime News: जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के विवाद की ये घटना बाणगंगा क्षेत्र की गणेश धाम कॉलोनी की है. बता दें कि बाणगंगा निवासी अजब सिंह राजपूत का किसी बात पर अपनी पत्नी बबीता से जमकर विवाद हुआ.

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Indore Crime News:  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में बड़ी वारदात हुई. जहां पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने खुद की जान लेने का फैसला कर लिया. मामला इंदौर के बाणगंगा का है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

जानिए कब पत्नी ने खाया जहर

जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के विवाद की ये घटना बाणगंगा क्षेत्र की गणेश धाम कॉलोनी की है. बता दें कि बाणगंगा निवासी अजब सिंह राजपूत का किसी बात पर अपनी पत्नी बबीता से जमकर विवाद हुआ. जब दोनों के बीच विवाद और बहस चल रही थी, इसी दौरान बबीता ने जहर खा लिया. पत्नी के जहर खाने के बाद अजब सिंह ने भी 12 बोर की बंदूक निकाला और खुद को गोली मार ली.

थाना प्रभारी बाणगंगा ने दी जानकारी

मामले में थाना प्रभारी, बाणगंगा सियाराम गुर्जर ने बताया कि बबीता की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, पति अजब सिंह की मौत हो गई है. पति-पत्नी में किसी बात को लेकर जमकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद महिला ने जहर खा लिया. फिलहाल, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. जिसका आई सी यू में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: UP News: पाकिस्तानी एजेंसी के संपर्क में यूपी के इन जिलों के युवक, ATS ने की कई जगहों पर छापेमारी

-भारत एक्सपेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital