UP ATS Raid: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विभिन्न जिलों में एटीएस (ATS) ने कई जगहों पर छापेमारी की है. मामले के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं. जानकारी के मुताबिक एटीएस ने यूपी की राजधानी लखनऊ में कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन किया है. इसके तहत पुराने लखनऊ और कुर्सी रोड पर भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है. आइए बताते हैं पूरा मामला.
जानिए कहां-कहां हुई छापेमारी
सूत्रों की मानें, तो एटीएस की छापेमारी बलिया, आजमगढ़, मऊ और लखनऊ में हुई है. इस दौरान एटीएस की टीम ने मौके से कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. एटीएस पाकिस्तानी एजेंसी (PIO) के संपर्क में रहने वाले लोगों की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि कई युवक पाकिस्तानी एजेंसी PIO के संपर्क में थे.
हिरासत में लिए गए युवकों के पास क्या मिला?
एटीएस की टीम ने बलिया, आजमगढ़, मऊ और लखनऊ में छापेमारी के दौरान बलिया निवासी तीन युवकों को हिरासत में लिया है. इतना ही नहीं एटीएस टीम को इनके पास से पाकिस्तान से संबंधित ईमेल एड्रेस भी मिले हैं. वहीं, इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



