देश

Indore Temple Collapse: रामनवमी के मौके पर इंदौर के झूलेलाल मंदिर की बावड़ी में गिरे श्रद्धालु, 13 शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Indore Temple Collapse: मध्य प्रदेश के इंदौर के पटेल नगर इलाके में झूलेलाल मंदिर की बावड़ी में गिरने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बेलेश्वर महादेव मंदिर स्थित बावड़ी में कुछ श्रद्धालुओं की फंसे होने की घटना का संज्ञान लिया है.

इंदौर के कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बताया कि अभी तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं. अभी तक 19 लोगों को बचाया गया है और उसमें से कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) इंदौर ने बताया कि झूलेलाल मंदिर से कई लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस, ज़िला प्रशासन व SDRF सहित प्रशासन मौके पर मौजूद है. कई एंबुलेंस भी तैनात की गईं हैं.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और छत ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ऑफिस, इंदौर जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है. इंदौर पुलिस के आला अधिकारी, जिला प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है. श्रद्धालुओं को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. बावड़ी से कुछ लोगों का रेस्क्यू अब तक किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: Ram Navami 2023: दिल्ली के जहांगीरपुरी में राम नवमी पर निकला जुलूस, पुलिस की मनाही के बावजूद निकाली गई शोभा यात्रा, इलाके में तनाव

 

इंदौर हादसे पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुरातन बावड़ी की छत धंसने की घटना पर दुख जताया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से बात कर हालात की जानकारी ली. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इंदौर में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और ताजा स्थिति की जानकारी ली. राज्य सरकार तेजी से बचाव और राहत कार्य चला रही है. सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ मेरी प्रार्थना.’’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

47 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago