ईरान से चीन की ओर जा रहे विमान में बम की खबर
ईरान से चीन की ओर जा रहे एक विमान में बम की खबर मिलने को बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं. विमान की निगरानी के लिए एयरफोर्स (IAF) के लड़ाकू विमानों ने तुरंत उड़ान भरी है. यह विमान दिल्ली के एयरस्पेस में आ गया था. सूत्रों की मानें तो सुरक्षा एजेंसियों के मिले इनपुट के अनुसार विमान में बम की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सभी चौकन्ने हो गए और विमान को दिल्ली में लैंड करने नही दिया गया.
यह विमान चीन की ओर जा रहा था. इंडियन एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान के साथ अलर्ट शेयर किया ,तब यह विमान भारतीय एयरस्पेस में घुस चुका था. जिसके बाद विमान को इंटरसेप्ट करने के लिए भारतीय एयरफोर्स के सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट्स ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से फौरन उड़ान भरी. हालांकि बम की धमकी की प्रकृति और ईरानी विमानन कंपनी का नाम अभी तक सामने नही आया है. आपको बता दें कि जांच पड़ताल के बाद विमान चीन की ओर चला गया था. यह भारतीय एयरस्पेस से गुजरा और तब तक जांच एजेंसियों ने अपनी पैनी नजर बनाए रखी थी. एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अनुसार तेहरान की ओर से आ रहे इस विमान को चीन के गुआंगज़ौ में लैंड होना था.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…