Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इंडियन एयरस्पेस में ईरान के विमान में बम की जानकारी, विमान को इंटरसेप्ट करने के लिए सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट्स ने भरी उड़ान

ईरान से चीन की ओर जा रहे विमान में बम की खबर

ईरान से चीन की ओर जा रहे एक विमान में बम की खबर मिलने को बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं. विमान की निगरानी के लिए एयरफोर्स (IAF) के लड़ाकू विमानों ने तुरंत उड़ान भरी है. यह विमान दिल्ली के एयरस्पेस में आ गया था. सूत्रों की मानें तो सुरक्षा एजेंसियों के मिले इनपुट के अनुसार विमान में बम की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सभी चौकन्ने हो गए और विमान को दिल्ली में लैंड करने नही दिया गया.

यह विमान चीन की ओर जा रहा था. इंडियन एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान के साथ अलर्ट शेयर किया ,तब यह विमान भारतीय एयरस्पेस में घुस चुका था. जिसके बाद विमान को इंटरसेप्ट करने के लिए भारतीय एयरफोर्स के सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट्स ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से फौरन उड़ान भरी. हालांकि बम की धमकी की प्रकृति और ईरानी विमानन कंपनी का नाम अभी तक सामने नही आया है.  आपको बता दें कि जांच पड़ताल के बाद विमान चीन की ओर चला गया था. यह भारतीय एयरस्पेस से गुजरा और तब तक जांच एजेंसियों ने अपनी पैनी नजर बनाए रखी थी.  एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अनुसार तेहरान की ओर से आ रहे इस विमान को चीन के गुआंगज़ौ में लैंड होना था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital