देश

Fake YouTube channels: फेक न्यूज फैलाने वाले 6 यूट्यूब चैनलों पर एक्शन, जानिए कैसे दर्शकों को कर रहे थे गुमराह

Fake YouTube channels: सूचना और प्रसारण मंत्रालय की पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट ने छह यूट्यूब चैनलों का भंडाफोड़ किया है, जो भारत में एक समन्वित तरीके से काम कर रहे थे और गलत जानकारी फैला रहे थे. फैक्ट चेक यूनिट ने इन चैनलों द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों का भंडाफोड़ करने के लिए 100 से ज्यादा फैक्ट चेक वाले छह अलग-अलग ट्विटर थ्रेड जारी किए. जानकारी के मुताबिक, यह यूट्यूब चैनल गुमराह करने के लिए टीवी चैनलों के एंकरों की पिक्चर, क्लिकबेट और सनसनीखेज थंबनेल का उपयोग करते हैं.

झूठ फैला रहे है ये छह यूट्यूब चैनल

मंत्रालय ने बताया कि कार्रवाई किए गए चैनलों के नाम नेशन टीवी, सरोकार भारत, नेशन 24, संवाद समाचार, स्वर्णिम भारत और संवाद टीवी है. भंडाफोड़ किए गए इन यूट्यूब चैनलों ने चुनावों, भारत के सर्वोच्च न्यायालय और भारत की संसद में कार्यवाही, भारत सरकार के कामकाज आदि के बारे में फर्जी खबरें फैलाईं हैं. उदाहरणों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर प्रतिबंध के बारे में झूठे दावे और झूठे बयान शामिल हैं.

सनसनीखेज थंबनेल करते है इस्तेमाल

एक अधिकारी ने बताया कि ये चैनल नकली, क्लिकबेट और सनसनीखेज थंबनेल और टीवी चैनलों के टेलीविजन समाचार एंकरों की छवियों का उपयोग कर दर्शकों को यह विश्वास दिला रहे थे कि यह समाचार प्रामाणिक थे. इन चैनलों के लगभग 20 लाख सब्सक्राइबर थे और उनके वीडियो को 51 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है.

ये भी पढ़ें: यूट्यूब मोबाइल और वेब पर ला रहा नया वीडियो पेज

यूट्यूब से कार्रवाई करने के लिए कहेगा मंत्रालय

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ओर से यह दूसरी ऐसी कार्रवाई है, जहां पूरे चैनलों का भंडाफोड़ किया गया है. ये छह चैनल एक समन्वित गलत सूचना नेटवर्क के हिस्से के रूप में काम करते पाए गए. मंत्रालय द्वारा अब इनके खिलाफ यूट्यूब से कार्रवाई करने को कहा जायेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

8 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

8 hours ago