होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
केएल राहुल, अथिया शेट्टी (फोटो)
Athiya Shetty: बॉलीवुड में वेडिंग सीजन की शुरुआत होने वाली है. अब खबरें तो ऐसी ही आ रही हैं. क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की खबरों पर फाइनली मुहर लगती सी दिखाई दे रही है. बता दें कि आथिया, केएल राहुल की शादी का जश्न तीन दिन चलने वाला है. शादी इसी साल 23 जनवरी को ही होगी. शादी की सारी रस्में तीन दिन तक चलेंगी. हालांकि फैमिली में से किसी ने अभी तक कोई जानकारी ऑफिशियल नहीं की है, लेकिन सोर्स की मानें तो शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर होगी.
बधाई हो बधाई! साल की सबसे मच-अवेटेड शादी की तारीख अब फाइनली आ ही गई है. नए साल की शुरुआत के साथ ही अथिया और केएल राहुल के रिश्ते को नया नाम मिलने की भी बात पक्की हो गई है. जी हां, दोनों फाइनली शादी करने वाले हैं. पिछले काफी समय से चर्चा थी कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. लेकिन परिवार में से कोई भी इस पर कोई भी कुछ कहने को तैयारी नहीं है. पर अब इन सभी अटकलों पर विराम लगता दिखाई दे रहा है. क्योंकि मिली मिली जानकारी के मुताबिक अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी करने वाले हैं.
फंक्शन तीन दिन तक चलेगा. 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी. तीन दिन के इस इवेंट में 21-22 को हल्दी-मेहंदी और संगीत का फंक्शन सेलिब्रेट किया जाएगा. वहीं 23 जनवरी को अथिया और राहुल सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे. खबरों की मानें तो ये सभी रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंग्ले पर निभाई जाएंगी.
अथिया और केएल राहुल परिवार और करीबियों की मौजूदगी में एक दूसरे के साथ सात जन्म तक साथ रहने की कसमें खाएंगे. बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां शुरू भी हो चुकी हैं. इस खुशी की खबर से दोनों परिवारों में जबरदस्त एक्साइटमेंट का माहौल है. गेस्ट लिस्ट भी तैयार की जा रही है. इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गजों के शामिल होने के आसार हैं. कपल की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे बड़े सेलिब्रिटी शामिल हैं.
2021 में भाई की फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान अथिया और केएल राहुल का रिश्ता ऑफिशियल हुआ था. अथिया ने प्रीमियर पर केएल राहुल संग एंट्री ली थी. इस दौरान हर किसी की निगाहें इन पर टिक कर रह गईं थी. फैंस को ये अंदाजा लगाते देर नहीं लगी कि अथिया और केएल राहुल एक-दूजे को डेट कर रहे हैं. अथिया शेट्ट और केएल राहुल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखते हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद अब केएल राहुल-अथिया की वेडिंग देखने के लिये फैंस बेकरार बैठे हैं. बॉलीवुड और क्रिकेट की इस जोड़ी की वेडिंग में आप शामिल होने के लिये एक्साइटेड हैं या नहीं?
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…